Last Updated:
IND vs NZ T20 World Cup Final Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को टकराएंगी. टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है वहीं कीवी टीम पहली बार चैंपियन बनने क…और पढ़ें
भारत और न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव अपडेट्स.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को टकराने के लिए तैयार हैं. फाइनल की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 5:45 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने पिच को करीब से तो नहीं देखा है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई की इस पिच पर रनों की बारिश होगी.
भारत के खिलाफ ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम मेजबान भारत के दबाव में आए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करेगी.
सैंटनर ने कहा, ‘हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. हमारी टीम टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है क्योंकि हम विपक्षी टीम या स्थिति से घबराते नहीं हैं.’ उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़कर ट्रॉफी उठाना सुखद होगा. कीवी टीम का लक्ष्य ‘प्रेशर गेम’ में संयम बनाए रखकर इतिहास रचना है.
सैंटनर ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य दर्शकों को खामोश करना है. इस टूर्नामेंट में छोटी-छोटी खुशियां ही मैच का रुख बदलती हैं. अगर हम सही समय पर सही प्रदर्शन करते हैं, तो हम एक और बड़ी टीम को चौंका सकते हैं.’ उन्होंने यह भी माना कि घरेलू मैदान पर खेलने के कारण भारत पर जीत का भारी दबाव होगा, जिसका फायदा कीवी टीम उठाना चाहेगी.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: करोड़ों भारतीयों के दिल को तोड़ने के लिए तैयार है न्यूजीलैंड की टीम
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम मैदान पर उतरते हैं और एक टीम के रूप में अपना काम करते हैं. इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. निश्चित रूप से यह एक चुनौती होगी, क्योंकि हर कोई जानता है कि हम शायद जीत के प्रबल दावेदार नहीं हैं. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.’
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल में 30 बार भिड़ी हैं जहां भारत का पलड़ा भारी है. टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल आंकड़ों को देखें, तो भारत 16-11 की बढ़त के साथ न्यूज़ीलैंड पर भारी नजर आता है. लेकिन जैसे ही बात टी20 वर्ल्ड कप की आती है, इतिहास भारतीय फैंस को डराने लगता है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में तीन बार भिड़ चुके हैं
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: दोनों टीमों के बीच हुई तीन आईसीसी इवेंट फाइनल की टक्कर में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने दो बार बाजी मारी है, जबकि भारत को एक ही बार जीत मिली है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड की बराबर करने का मौका है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: ‘वरुण चक्रवर्ती को अपनी ताकत पर टिके रहना चाहिए’
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने वरुण चक्रवर्ती को अपनी ताकत पर टिके रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘वरुण को स्टंप्स पर अटैक करना चाहिए, क्योंकि उनके अधिकांश विकेट बोल्ड या LBW होते हैं. रन बचाने के लिए विकेट से दूर गेंदबाजी करना उनके काम नहीं आएगा. अनुभवी दिग्गजों का मानना है कि अगर वरुण अपनी पुरानी लय पकड़ते हैं, तो वे फाइनल में कीवी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: वरुण चक्रवर्ती अब भी खतरनाक हैं: सैंटनर
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का बचाव करते हुए उन्हें बड़ी चुनौती बताया है. सुपर-8 और सेमीफाइनल में वरुण काफी महंगे साबित हुए, जहां इंग्लैंड के बेथल ने उनकी जमकर धुनाई की और उनका इकॉनमी रेट 10 के पार पहुंच गया. सैंटनर ने कहा, ‘सपाट पिच पर कोई भी गेंदबाज 60 रन लुटा सकता है, लेकिन वरुण अब भी खतरनाक हैं. वे फॉर्म में वापसी से सिर्फ एक मैच दूर हैं. सैंटनर के अनुसार, पिछला खराब अनुभव वरुण को फाइनल में बेहतर रणनीति बनाने में मदद करेगा. कीवी कप्तान भारत के इस ‘मिस्ट्री स्पिनर’ को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहते.
नमस्कार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सूर्यकुमार यादव शाम 5:45 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जहां वह कई सवालों के जवाब देंगे. फाइनल से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.