IND vs ENG ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई, 2026 से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हुआ था, जिसका आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 14 जुलाई से होने वाला है। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही टी20 सीरीज हार चुकी है, लेकिन वनडे मुकाबले में हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। आइए जान लेते हैं इंग्लैंड के खिलाफ ‘किंग कोहली’ और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को कब से देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस 14 जुलाई से देख सकते हैं। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि आईपीएल के बाद उनकी यह पहली सीरीज होगी। वो चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर थे। वहीं, रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कार्ड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी*, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और सोनी लिव ऐप देखा जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.