श्रेयस अय्यर ने माना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन चुनने में मुश्किल फैसले करने होंगे। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन की तारीफ की है।
वैभव-सैमसन के बीच है टक्कर
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूके दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस दौरे पर संजू को आराम दिया गया था और वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। सैमसन और वैभव को 3-3 मैचों में खेलने का मौका मिला था और फिर खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड में एक मैच खेला। जबकि सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन मैच खेले। सैमसन को आखिरी मैच में मौका दिया गया था। हालांकि जिम्बाब्वे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया।
समय आने पर मौका मिलेगा
श्रेयस अय्यर ने रिपोटर से कहा, ”इन तीनों का टीम में होना अपने आप में लग्जरी है। अपने-अपने विभाग में बेहतरीन हैं। चयन करना मुश्किल होगा, क्योंकि वे सभी लगातार अच्छा कर रहे हैं। जिसे भी मौका मिलेगा, वह टीम के हित में ही होगा। जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, ये जरूरी है कि उनके साथ बातचीत हो। कोच के साथ भी। उन्हें वो आत्मविश्वास दिया जाए कि कुछ भी हो समय आने पर आपको मौका मिलेगा।”
अय्यर ने माना कि चोटों से टीम का संयोजन प्रभावित होता है लेकिन उन्होंने विकल्प के तौर पर मौजूद खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम में बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और मौका मिलने पर वे योगदान देने में सक्षम हैं। जसप्रीत बुमराह की चोट से वापसी को लेकर अय्यर ने कहा कि उनके लिए मैच अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बुमराह से उनकी पिछली शाम बातचीत हुई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.