भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी मेजबान अफगानिस्तान की टीम है। इसी वजह से भारतीय टीम अपने ही देश में एक मेहमान टीम की तरह खेल रही है। पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था जिसे भारत ने 7 विकेट से जीता था। पहला मैच हाई स्कोरिंग नहीं हुआ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन ही बनाए थे। ऐसे में जान लीजिए कि आज दिल्ली की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?
कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम पिच का मिजाज?
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत शानदार मानी जाती है और यहां खूब रन बनते हैं। यहां की बाउंड्री काफी छोटी हैं सामने की तरफ लगभग 68 मीटर और साइड बाउंड्री 65 मीटर लंबी है। यहां का आउट फिल्ड बहुत तेज है, जिससे चौके-छक्के आसानी से निकलते हैं। गेंद में अच्छा उछाल होने के कारण यह बल्ले पर आराम से आती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन समय बीतने के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है।
अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक खेले गए हैं 15 T20I मैच
अरुण जेटली स्टेडियम में 2016 से अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और सभी मैचों में हार-जीत का फैसला हुआ है। इस मैदान के आंकड़ों से पता चलता है कि यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है। 15 में से 10 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 5 बार ही जीत सकी है। भारतीय टीम ने भी अपना पिछला मैच दूसरी पारी में चेज करते हुए ही जीता था, हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए भी जीत मिली थी।
टॉस की भूमिका होती है काफी अहम
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस की भूमिका भी काफी अहम होती है। यहां खेले गए 15 मैचों में से 9 बार उसी टीम को जीत मिली है जिसने टॉस जीता था, जबकि टॉस हारने वाली टीम सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी है। हालांकि, आईपीएल के मैचों में ऐसा नहीं है वहां टॉस जीतने या बाद में बल्लेबाजी करने से कोई खास बड़ा फर्क नहीं पड़ता और दोनों टीमों के पास जीत का बराबर मौका रहता है।
यह भी पढ़ें
आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव
IND vs AFG संभावित XI, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका, वरुण चक्रवर्ती की जगह किसी होगी एंट्री
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.