IND vs AFG 1st ODI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब समाप्त हो चुका है, लेकिन क्रिकेट का रोमांच कभी खत्म नहीं होता है। 6 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज शुरू होने वाला है। इस बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में दिखाई देने वाले हैं। बात दें कि भारत अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला लगभग 8 साल के बाद होने जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि भारत-अफगानिस्तान सीरीज के मैचों को कब और कितने बजे से देख पाएंगे।
कब से शुरू और कहां देखें IND vs AFG टेस्ट मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा। मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
कब से शुरू और कहां देखें IND vs AFG वनडे मैच?
13 जून से 20 जून तक वनडे सीरीज खेला जाएगा। पहला वनडे-HPCA स्टेडियम, धर्मशाला, दूसरा वनडे-इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ और तीसरा एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में खेला जाएगा। सभी मैच को दिन में 1:30 मिनट से देखा जा सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वन मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.