पाकिस्तान में एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट शुरू हो गए हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का एक बड़ा मार्च खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर जा रहा है। ये मार्च सरकार के साथ बातचीत नाकाम रहने के बाद निकाला गया है। वहीं, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी को भी इस्लामाबाद में घुसने की इजाजत नहीं जाएगी। आसिम मुनीर की टेंशन बढ़ती जा रही है। सवाल ये है कि ये मार्च इस्लामाबाद पहुंच पाएगा या सरकार इसे बीच रास्ते में ही रोक लेगी?
दो दौर की बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति
इससे पहले सरकार के वार्ताकारों और इमरान खान की पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार शाम 4 बजे शुरू हुआ और रातभर चला। यह बातचीत रविवार तड़के बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।
2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील
PTI के समर्थकों ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया। रविवार 4 अक्टूबर से ही शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में PTI समर्थक गांडी चौक पर जमा हुए और यहां से मार्च में शामिल हुए। हजारों लोग करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। इमरान की पार्टी PTI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गई। PTI का दावा है कि उसके लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, इस्लामाबाद में संसद और हाईवे की सुरक्षा बढ़ाते हुए कई रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है।
पहले 27 सितंबर को होना था मार्च
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पिछले महीने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी लेकिन बाद में शहबाज सरकार द्वारा विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदमों के कारण इसे चार अक्टूबर तक टाल दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान की सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा है। PTI के नेताओं की मांग है कि उन्हें जेल में इमरान खान से मुलाकात करने दी जाए। इमरान के चैकअप के लिए प्राइवेट डॉक्टर की इजाजत मिले।
इमरान समर्थकों का काफिला कहां-कहां रुकेगा?
काफिले के पड़ाव और रूट इस तरह हैं:
- 4 अक्टूबर: काफिला रात में करक के पास रुकेगा।
- 5 अक्टूबर: दोपहर 12:30 बजे करक से रवाना होगा और रात कोहाट के पास ठहरेगा।
- 6 अक्टूबर: दोपहर 12 बजे कोहाट, हंगू, कुर्रम और ओरकजई के प्रदर्शनकारी जुड़ेंगे। इसके बाद काफिला पेशावर की ओर बढ़ेगा और रात मत्तानी के पास रुकेगा।
- 7 अक्टूबर: दोपहर काफिला पेशावर के बुध बैर से रवाना होगा। पेशावर के बाकी इलाकों के लोग कोहाट रोड ब्रिज और मोटरवे टोल प्लाजा पर काफिले में शामिल होंगे। इसके बाद काफिला रात में चरसद्दा इंटरचेंज के पास रुकेगा।
- 8 अक्टूबर: दोपहर 12:30 बजे चरसद्दा और मोहम्मद के लोग काफिले में जुड़ेंगे।
इमरान खान 2023 से जेल में बंद
73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 2023 से जेल में हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने समेत 100 से ज्यादा मामले हैं। वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 18 अगस्त को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता, खासकर उनकी आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या के बाद, जांच और इलाज के लिए उन्हें इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल में भेजने का आदेश दिया था। सरकार ने इस आदेश को चुनौती दी और बाद में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की।
यह भी पढ़ें-
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर बरसाए बम, सामने आया हमले में मरने वालों का आंकड़ा
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को ही दे दिया गच्चा! बाद में सफाई देते हुए कहा- ‘मामला टेक्निकल है’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.