न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 35 साल के ब्रेसवेल 2026-27 सीजन में न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने बिग बैश लीग यानी BBL में खेलने का मौका हासिल करने के लिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर जाने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 5 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।
निक केली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल
माइकल ब्रेसवेल की जगह बल्लेबाज निक केली को न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल किया गया है। केली के लिए यह खास उपलब्धि है, क्योंकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू के 11 साल बाद उन्हें पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वह 2026-27 सीजन में सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के ग्रुप में शामिल होने वाले नए नाम हैं। ब्रेसवेल के अलावा फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट भी कैजुअली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की सूची में हैं। हालांकि, ब्रेसवेल ने साफ किया है कि कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट का मतलब न्यूजीलैंड क्रिकेट से दूरी बनाना नहीं है।
NZ20 में भी खेलने पर ध्यान
ब्रेसवेल ने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर मुझे यह मौका लेने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का सपोर्ट मिलना उनके लिए बहुत मायने रखता है। व्हाईट बॉल क्रिकेट पर ध्यान देने वाले खिलाड़ी के तौर पर उन्हें लगा कि यह ऐसा मौका है जिसे गंवाना सही नहीं होगा। वह अभी भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वह भारत के आगामी दौरे और भविष्य की व्हाईट बॉल सीरीज में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी नजर अगले साल शुरू होने वाली पहली NZ20 प्रतियोगिता में खेलने पर भी है। ब्रेसवेल भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की घरेलू T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है।
वहीं, निक केली के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट घरेलू क्रिकेट में लंबे समय की मेहनत का इनाम है। 33 साल के टॉप आर्डर बल्लेबाज निकल ने मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह 15 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें दो T20 इंटरनेशनल मैच ऐसे भी हैं, जिनमें उन्होंने टॉम लैथम के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश दौरे पर न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। केली ने पिछले चार ODI मैचों में तीन अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, मां के नक्शेकदम पर चलने का किया फैसला
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली कप्तानी, 18 की उम्र में संभालेंगे दिल्ली की कमान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.