ब्रासीलिया, पांच अक्टूबर (एपी) ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी फ्लावियो बोल्सोनारो, किसी के भी बहुमत हासिल न कर पाने के कारण अब 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का चुनाव होगा। ब्रासीलिया में देश की निर्वाचन अदालत ने कहा कि 80 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रपति लूला और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के 45 वर्षीय बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो में से कोई भी पहले दौर के चुनाव में जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल नहीं कर सका। लूला चौथी बार राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे दौर का मतदान 25 अक्टूबर को होगा। अगला राष्ट्रपति कार्यकाल पांच जनवरी 2027 से शुरू होगा। इससे पहले, ब्राजील के लोगों ने रविवार को बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया, जिसमें लूला और फ्लावियो के बीच मुकाबला हुआ।
यह चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप प्रशासन के अनुरूप लातिन अमेरिकी क्षेत्र में दक्षिणपंथी राजनीति का प्रभाव बढ़ रहा है। ब्राजील लातिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फ्लावियो दक्षिणपंथी विचारधारा वाले पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं।
जायर बोल्सोनारो तख्तापलट की कोशिश के मामले में 27 साल की सजा काट रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी हैं। वहीं, 80 वर्षीय लूला दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्षों में से एक हैं। वह अपने राजनीतिक जीवन में सातवीं बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने चीन के साथ ब्राजील के संबंधों को मजबूत किया है।
लातिन अमेरिका में हाल के चुनावों में ट्रंप के सहयोगियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें अर्जेंटीना, कोलंबिया, होंडुरास और पेरू शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.