मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच अचानक बढ़े सैन्य तनाव और उसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक—सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)—भारी बिकवाली के दबाव में आकर औंधे मुंह गिर पड़े। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के कारण बाजार खुलते ही निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक लुढ़ककर 77,642.89 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 163.55 अंक फिसलकर 24,235.15 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर दान गबन मामले पर Uddhav Thackeray का बड़ा दांव! BJP के खिलाफ अब जिला स्तर पर ‘राम रक्षा आंदोलन’
वहीं, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi Mega-Record | लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ पेनल्टी चूकने के बाद दागा जादुई गोल
हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 393.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.