बालकनी या घर में लगाए गए पौधों की पत्तियां अगर पीली पड़ने लगी हैं तो इसकी वजह पानी की कमी, मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में पौधों को जरूरी पोषण देने के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल मददगार हो सकता है। GetMyHarvest यू ट्यूब पर शेयर किये गए वीडियो में कुछ बेहतरीन लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बताया गया है। इनकी सही मात्रा और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने पर पौधों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है और उनमें दोबारा हरियाली नजर आने लगती है।
पौधों के लिए करें इन लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल
- प्याज और लहसुन के छिलके का पानी: प्याज और लहसुन के छिलके का पानी क बेहतरीन ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर है। इस पानी में मौजूद नाइट्रोजन, पोटैशियम, और सल्फर जैसे पोषक तत्व पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। गुड़हल के पौधे में इसका रिज्लट बहुत अच्छा होता है।
- आलू उबालने के बाद बचा हुआ पानी: आलू उबालने के बाद जो पानी बचा हुआ है उसे फेंकने की बजाय पौधों में डालें। इसमें पोटेशियम, मैग्निशयम और फास्फोरस होता है जो पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। आप इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल सभी तरह के प्लांट्स के लिए कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने आलू उबालते समय पानी में नमक डाला था, तो उस पानी को पौधों में बिल्कुल न डालें
- दाल और चावल का पानी: दाल और चावल को धोने के बाद उसके पानी को फेंकें नहीं बल्कि पौधों में डाल दें। दाल और चावल के पानी में विटामिन्स, मिनरल्स और स्टार्च भरपूर मात्रा में होता है। यह नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों की ग्रोथ में मदद करता है और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाता है।
- पनीर के पानी का इस्तेमाल: पनीर बनाने के बाद बचा हुआ पानी जिसे व्हे कहते हैं, आप उसका इस्तेमाल ऑर्गेनिक लिक्विड के तौर पर पौधों के लिए कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और खनिज तत्व होते हैं जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
- केले के छिलके का पानी: केले के छिलके का पानी पौधों के लिए एक बेहतरीन और प्राकृतिक लिक्विड फर्टिलाइजर है, जो पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर है। केले के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। उसे पानी में मिलाकर, पौधोंके लिए इस्तेमाल करें। इसके अलावा सितंबर महीने में आप अपने घर पर इन सब्जियों को भी उगा सकते हैं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.