ICC Women’s T20I Rankings: आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में जेमिमा रोड्रिग्स और श्री चरणी ने छलांग लगाई है। पाकिस्तानी गेंदबाज से नंबर-1 का ताज छिन गया है।
स्पिनर श्री चरणी ने लगाई छलांग
स्मिथ ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। स्मिथ भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। उन्होंने चार ओवर में 33 रन खर्च किए थे लेकिन फिर भी नंबर-1 बन गईं। स्मिथ की टीममेट लॉरेन बेल भी आगे बढ़ी हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब तीसरे स्थान पर आई गई हैं। इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान चार्ली डीन दो पायदान चढ़कर पांचवें चली गईं हैं। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एक और दूसरे मैच में तीन विकेट लेने के बाद सात स्थान की छलांग लगाई है। वह चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं।
जेमिमा को चार स्थान का फायदा
भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चार स्थान चढ़कर संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर आ गई है। उन्होंने पहले मैच में 69 रनों की पारी खेली थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 11वें स्थान पर हैं। भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 2 जून को तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल T20I बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं। टॉप 10 में भारत की दो बल्लेबाज हैं। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पांचवें और शेफाली वर्मा सातवें नंबर पर हैं।
सुल्ताना-मुनीबा ने किया सुधार
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी (चार स्थान चढ़कर 20वें) और पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली (दो स्थान ऊपर 32वें र) ने सुधार किया है। आयरलैंड की स्टार ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट डबलिन में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाने के बाद 10 स्थान ऊपर 16वें पर आ गईं। प्रेंडरगैस्ट को T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक स्थान का लाभ है। वह छठे स्थान पर आ गई हैं। वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यू नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.