सफलता-असफलता जिंदगी के पहलू होते हैं, तो हमेशा साथ चलते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार असफल हो रहे हैं, तो कुछ चीजों पर ध्यान दें। इनके बारे में आईएएस दिव्या मित्तल ने बताया है।
दिव्या मित्तल की जरूरी सीख
दिव्या मित्तल ने वीडियो में कहा कि जब वह छोटी बच्ची थी, तब उनके क्लास में एबिलिटी सेक्शन बन रहा था, जिसमें सबसे अच्छे और काबिल बच्चों को रखा गया था। नंबर कम होने के वजह से वह उसमें नहीं शामिल हो पाईं। इसके बाद क्लास में वह कभी फर्स्ट या सेकंड भी नहीं आईं, लेकिन फिर भी उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और फिर आईएएस बनने तक का सफर तय किया। उनका कहना है कि अगर मैं खुद को कमजोर मानकर हार मान लेती, तो डीएम नहीं बन पाती। ऐसे ही अगर कई संघर्षों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही हैं, तो निशार होने के बजाय सिर्फ 3 बातों पर गौर करें।
1. अपनी अनुभवों से सीख लें
आप असफल हो गए हैं लेकिन सफलता नहीं मिलेगी ऐसा बिल्कुल न सोचें। आपने जो मेहनत की है, उससे सीख लें। कहां पर आपने गलती की या फिर कहां से आप चूक रहे हैं। जब आप अपनी गलतियों को देखते हैं, तब उनसे आगे सफल होने के चांस ज्यादा रहते हैं।
2. प्लानिंग में क्या करने हैं बदलाव
अपनी मंजिल के लिए आपने क्या रणनीति बनाई थी और उसमें अब क्या बदलाव करने हैं। ठंडे दिमाग से विचार करें कि अपनी रणनीति या काम करने के तरीके में क्या बदलाव करके आप आगे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी प्लानिंग को बदलकर आप सफल हो सकते हैं।
3. लक्ष्य पाने का मकसद न भूलें
दिव्या मित्तल का कहना है कि आपने सफल होने के लिए शुरुआत किस मकसद से की थी ये बात कभी न भूलें। अगर आप निराश हो रहे हैं या फिर अब सफलता पाने की उम्मीद छोड़ रहे हैं, तो अपने मकसद को याद करें। सोचें कि आपने यह सफर शुरू क्यों किया था। दोबारा प्रयास किसी डर, गुस्से या कुंठा में नहीं, बल्कि काम के प्रति प्रेम और लगन के साथ करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.