होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट पर आपको सोयाचाप जरूर मिल जाएंगी। पिछले कुछ सालों में सोयाबीन चाप खाने का चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन इस बीच ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दिखाया गया है कि जिस सोयाबीन को आप हेल्दी और प्रोटीन समझकर खा रहे हैं वो दरअसल मैदा से बनाई जाती है। इसे बहुत गंदे तरीके से बनाया जाता है। अगर आपने एक बार सोयाबीन बनने का वीडियो देख लिया तो खाना बंद कर देंगे। ऐसे में आप घर में भी सोयाबीन की बड़ी से सोयाचाप बना सकते हैं। सोया चाप बनाने के लिए आपको सोयाबीन की बड़ी से आटा तैयार करना है। इससे आसानी से घर में सोयाचाप बनाकर तैयार कर सकते हैं।
घर में सोयाचाप कैसे बनाएं
पहला स्टेप- कढ़ाई में पानी डालें और उसमें 2 चम्मच नमक मिलाकर 400 ग्राम सोयाबीन बड़ी को 4-5 मिनट तक उबालें। अब उबली हुई सोयाबीन बड़ी को ठंडे पानी से तब तक धोएं जब तक उसका झाग निकलना बंद न हो जाए। अब अच्छी तरह से निचोड़कर मिक्सी में बारीक पीस लें। अब सोयाबीन बड़ी में 150 ग्राम मैदा और 50 ग्राम बेसन मिला दें।
दूसरा स्टेप- इसे आटे की तरह 3-4 मिनट गूंथने के बाद इसमें करीब 50 ग्राम दूध मिला दें। अब इसे कवर करके 10-15 मिनट के लिए रख दें। अब चाप के लिए लकड़ी की चम्मच या स्टिक्स को पानी में भिगोकर रखें ताकि चाप आसानी से चिपक सके। अब तैयार डो की लोई बनाकर पतला बेलें। अब इसे पट्टी जैसी शेप में काटकर लकड़ी की स्टिक पर एक-एक करके लपेटें।
तीसरा स्टेप- तैयार सोया चाप को सेट होने के लिए 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीजर या फ्रिज में रख दें। जब सब्जी बनानी हो तो आप चाप को 4-5 मिनट पानी में उबालें और ठंडी होने पर आसानी से स्टिक से अलग कर लें। सोयाचाप को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गरम तेल में इन्हें मीडियम फ्लेम पर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
चौथा स्टेप- अब अपनी पसंदीदा कोई भी रेसिपी आप सोयाचाप से बना सकते हैं। तंदूरी चाप, मलाई चाप या सोयाचाप की स्वादिष्ट सब्जी इससे बनाकर खा सकते हैं। इस तरह सोयाबीन चाप बनाकर खाने से आप बाजार की मिलावटी चाप खाने से बच जाएंगे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.