हुंडई अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी हुंडई वेन्यू, अल्काजार, ऑरा और ग्रैंड i10 Nios पर अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
हुंडई अल्काजार
यह 6 और 7-सीटर प्रीमियम SUV 1.5L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के साथ आती है। इसका माइलेज वैरिएंट के हिसाब से लगभग 18 किमी/लीटर तक मिल जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम लगभग 14.51 लाख से लेकर टॉप मॉडल 21.25 लाख रुपये तक जाता है। ग्राहक हुंडई अल्काजार पर अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
हुंडई ग्रैंड i10 Nios
यह हैचबैक कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें CNG का ऑप्शन भी मौजूद है। यह पेट्रोल में लगभग 16 से 18 किमी/लीटर और CNG में करीब 27 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत लगभग 5.60 लाख से शुरू होकर 8.04 लाख रुपये तक जाती है। हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर ग्राहक अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
हुंडई ऑरा
इस सेडान में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG के विकल्प में भी आता है। यह पेट्रोल में यह लगभग 20.5 किमी/लीटर और CNG में करीब 28 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.00 लाख से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है। ग्राहक हुंडई ऑरा पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
हुंडई वेन्यू
वेन्यू में 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। यह कार पेट्रोल में लगभग 18 से 20 किमी/लीटर और डीजल में करीब 21 किमी/लीटर तक का माइलेज दे देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.94 लाख से शुरू होकर 13.48 लाख रुपये तक जाती है। वेन्यू पर ग्राहक अधिकतम 5,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.