इन 9 महीने में क्या-क्या हुआ (8th Pay Commission Updates)
8वें पे कमीशन ने अबतक देश के अलग-अलग हिस्सों में मीटिंग किया है। यह मीटिंग दिल्ली, लखनऊ, कोलताता, भुवनेश्वर, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हुई है। आयोग ने इन मीटिंग्स में कर्मचारी, पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से राय थी। उनसे रिपोर्ट को लेकर एक विस्तृत चर्चा भी की।
एनुअल इंक्रीमेंट बढ़ाने की चर्चा ((8th Pay Commission incriment updates)
7वें वेतन आयोग के दौरान कर्मचारियों को बेसिक पे का 3 प्रतिशत एनुअल इंक्रीमेंट दिया जाता है। संगठनों ने मांग की है कि इस बार 8वें पे कमीशन में एनुअल इंक्रीमेंट को 5 प्रतिशत, 6 प्रतिशत या 7 प्रतिशत बढ़ाया जाए।
कितना होगा फायदा
अगर आज के बेसिए पे को देखें तो 18000 रुपये का 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट 500 रुपये होगा। वहीं, 5 प्रतिशत एनुअल इंक्रीमेंट 900 रुपये और 6 प्रतिशत एनुअल इंक्रीमेंट होने की स्थिति में कर्चमारियों की सैलरी 1100 रुपये बढ़ेगी। लम्बे समय में यह कर्मचारियों के लिए काफी फायदमेंद रहा है।
फिटमेंट फैक्टर्स पर भी चर्चा ((8th Pay Commission fitment factors)
पे कमीशन से फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर भी खूब चर्चा हुई है। कुछ कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। इस स्थिति में कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक 18,000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये पहुंच सकता है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 2 के नीचे ही रहेगा। बता दें, पे कमीशन ने फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर अबतक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग हुई तेज
इस समय फैमिली यूनिट 3 है। इसे 5 करनें की मांग संगठनों की तरफ से हुआ है। पे कमीशन के सामने कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में माता-पिता और सास-ससुर को भी जोड़ा जाए।
एचआरए को भी बढ़ाने की मांग लगातार हो रही है। अब देखना है कि आयोग अपनी रिपोर्ट में इन संगठनों की कितनी मांग को स्वीकार्यता है। बता दें, पे कमीशन की दूसरे राउंड की मीटिंग शुरू हो रही है। अगस्त में मीटिंग दिल्ली में हैं। इसके बाद पुडुचेरी, चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। इनकी तारीखों का ऐलान हो गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.