हुंडई बदलती डिमांड और सख्त एमिशन नियमों को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ सालों में 15 लाख रुपये तक के बजट में तीन नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
नई जनरेशन क्रेटा
हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी यानी क्रेटा के थर्ड जनरेशन पर काम कर रही है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई क्रेटा पहले से ज्यादा बॉक्सी डिजाइन, फ्लैट बॉडी सर्फेस, सीधा फ्रंट फेसिया और बड़े डायमेंशन के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर तक हो सकती है। इसे हुंडई के नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। केबिन में कंपनी का नया Pleos ऑपरेटिंग सिस्टम, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट, OTA अपडेट और बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा Level-2 ADAS का ज्यादा एडवांस्ड पैकेज भी दिया जा सकता है। इंजन ऑप्शन्स में पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल के साथ पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की भी संभावना है।
हुंडई बेयॉन
हुंडई की लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच लंबे समय से एक गैप है, जिसे भरने के लिए कंपनी बेयॉन SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल कई इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से बिक रहा है और भारत के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर भी शुरू हो चुकी है। नई बेयॉन में स्प्लिट LED हेडलैंप, बड़ी फ्रंट ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च और स्पोर्टी रियर डिजाइन देखने को मिलेगा।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, 6 एयरबैग और Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन्स में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हो सकते हैं।
हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV
हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV भी डिवेलप कर रही है, जिसे Creta Electric के नीचे वाले सेगमेंट में लाया जाएगा। इसका मकसद मास-मार्केट EV सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra जैसी कंपनियों को टक्कर देना होगा। कीमत को कॉम्पिटिटिव बनाए रखने के लिए इस मॉडल का लोकल लेवल पर प्रोडक्शन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसमें हुंडई की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मॉडर्न कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.