हुंडई ने भारतीय मार्केट में फिर तहलका मचा दिया है। अगर जुलाई, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
38% बढ़ गई वेन्यू की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 38 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,095 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,810 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई i20 रही। हुंडई i20 ने 98 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,738 यूनिट्स बेचीं।
14% बढ़ गई ग्रैंड i10 की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,817 यूनिट्स कार की बिक्री की। बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर हुंडई ग्रैंड i10 रही। ग्रैंड i10 ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,055 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई अल्काजार रही। हुंडई अल्काजार ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 862 यूनिट्स कार की बिक्री की।
बिना बिके रही हुंडई टक्सन
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 737 यूनिट्स कार की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई आयोनिक 5 रही। आयोनिक 5 ने इस दौरान 68 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ केवल 8 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में आखिरी यानी दसवें नंबर पर हुंडई टक्सन रही। टक्सन की जुलाई, 2026 में एक भी कार नहीं बिकी।
ओवरऑल 23% बढ़ी बिक्री
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो हुंडई ने जुलाई, 2026 में कुल 54,210 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल जुलाई, 2025 में कंपनी ने कुल 43,973 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 23 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। वहीं, जून 2026 (39,635 यूनिट्स) की तुलना में भी कंपनी की कुल बिक्री 37 पर्सेंट बढ़ी है। साफ है कि अपनी एसयूवी और प्रीमियम कारों की बदौलत भारतीय मार्केट में हुंडई की गाड़ियों का क्रेज लगातार बरकरार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.