हुंडई की कारों पर अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। इस लिस्ट में कंपनी की प्रीमियम हैचबैक हुंडई i20 भी शामिल है। बता दें कि कंपनी इस कार पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
कुछ ऐसी दिखती है कार
हुंडई i20 भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शुरुआत से ही कंपनी ने इसके डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स को लगातार बेहतर बनाया है। जिन लोगों को ज्यादा पावर और रेसिंग फील पसंद है, उनके लिए कंपनी ने i20 N Line पेश किया। इसमें 1.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा, ब्लैक-आउट एक्सटीरियर और इंटीरियर लुक चाहने वालों के लिए नाइट एडिशन का ऑप्शन भी दिया गया है।
कई इंजन के ऑप्शन हैं मौजूद
अगर इसके इंजन ऑप्शन की बात करें तो नॉर्मल i20 में 1.2-लीटर का कप्पा (Kappa) पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, स्पोर्टी i20 N Line में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाता है। भारतीय मार्केट में हुंडई i20 की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 10.63 लाख रुपये तक जाती है।
हाइटेक फीचर्स की पूरी भरमार
फीचर्स के मामले में हुंडई i20 हमेशा अपनी कैटेगरी में आगे रही है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वॉयस कंट्रोल वाली सनरूफ, वायरलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्ल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। गाड़ी को और खास बनाने के लिए इसमें 60 से ज्यादा ब्लू-लिंक कनेक्टेड फीचर्स, बोस का 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, डैशकैम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.