रंगों और गुलाल के बिना होली का त्योहार अधूरा है। लोग पक्के रंग, कलर स्प्रे जैसी चीजों से होली खेलते हैं जो स्किन को नुकसान भी काफी पहुंचाते हैं।
Image: Meta AI

ऐसे में होली के रंग को आसानी से अपनी स्किन से हटाने के लिए आपको पहले ही तैयारी शुरू करनी पड़ेगी। यानि होली खेलने से पहले ही अपने बालों, चेहरे और हाथ-पैरों की अच्छे से तेल मालिश कर लो।
Image: freepik

अब होली खेलने के बाद रंग को चेहरे से कैसे निकालें, इसके लिए आपको 3 स्टेप रूटीन फॉलो करना है। पहले तो पानी से जितना हो सके, सूखा रंग या गुलाल हटा लो।
Image: Meta AI

पहला स्टेप है ऑयल। चेहरे और हाथ-पैरों पर नारियल का तेल, बादाम या ऑलिव ऑयल को अच्छे से लगाएं, कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें। याद रखें कि जोर से नहीं रगड़ना है। मसाज से रंग हटने लगेगा।
Image: freepik

दूसरा स्टेप है नैचुरल स्क्रब। बेसन, हल्दी और दही से बना स्क्रब स्किन पर लगाएं। पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर हाथ से हटा लें। ये त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करेगा और रंग हटाएगा।
Image: freepik

तीसरा स्टेप है- फेस वॉश करिए। आप दही का भी यूज कर सकते हैं। किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें और बाद में अच्छा मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे रंग हटने के साथ-साथ स्किन रिपेयर भी होगी।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.