बारिश के मौसम में कुछ कम्फर्टिंग खाने का मन कर रहा है तो घर पर रेस्तरां स्टाइल टोमेटो सूप बनाकर तैयार करें। यहां सीखिए टेस्टी टोमैटो सूप बनाने का तरीका और इसके साथ खाई जाने वाली चीज ब्रेड की रेसिपी।
टोमैटो बेसिल सूप बनाने की सामग्री
– 4–5 टमाटर
– 1 छोटी लाल शिमला मिर्च
– 4–5 लहसुन की कलियां
– ताज़ी बेसिल की पत्तियां
– आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
– स्वादानुसार नमक
– जरूरत के अनुसार पानी
– चिली फ्लेक्स
– एक चुटकी स्मोक्ड पैपरिका (ऑप्शनल)
चीज ब्रेड बनाने के लिए आपको चाहिए
– 1 स्लाइस सॉरडो ब्रेड
– अपनी पसंद का चीज (मोजेरेला और चेडर)
टोमैटो बेसिल सूप और चीज ब्रेड बनाने की विधि
1) टोमैटो सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन और लाल शिमला मिर्च को नरम होने तक भूनें। इसके लिए आपको एक पैन में बटर पिघलाना है और फिर सभी चीजों को इसमें सॉटे करें।
2) अब टमाटर में पानी, नमक, काली मिर्च और सभी इटैलियन सीजनिंग डालें और 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
3) फिर ताजी बेसिल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आंच बंद करें और फिर इस मिक्स के ठंडा होने पर इसे ब्लेंड करके एक स्मूद क्रीमी सूप बना लें।
4) अब सॉरडो ब्रेड पर चीज लगाकर सुनहरा और चीज पिघलने तक टोस्ट करें।
5) चीज ब्रेड के साथ गरमा-गरम परोसें।
टिप्स
1) सूप बनाने के लिए पके, लाल टमाटर का ही इस्तेमाल करें। इससे स्वाद और रंग दोनों बेहतर आएंगे।
2) टमाटर, प्याज और लहसुन के साथ अच्छी तरह भूनें। इस स्टेप को स्किप ना करें इससे सूप के टेस्ट में गहराई आएगी।
3) टमाटर खट्टे होने की वजह से अलग सूप में खट्टापन ज्यादा हो तो एक चुटकी चीनी डालें।
4) ज्यादा क्रीमी सूप चाहिए तो अंत में थोड़ी फ्रेश क्रीम या दूध डालें।
5) ब्लेंड करने के बाद सूप को छान लें तो रेस्टोरेंट जैसा स्मूद टेक्सचर मिलेगा।
6) सूप में ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल और बेसिल, काली मिर्च डालें। इससे टेस्ट बढ़िया आता है।
7) चीज टोस्ट बनाने के लिए चीज डालने के बाद बहुत तेज तापमान पर लंबे समय तक न बेक करें, वरना चीज सूख सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.