Kalonji Hair Oil: आजकल बहुत से लोग बालों के झड़ने, स्कैल्प रूखी रहने और डैंड्रफ से परेशान रहते हैं। राहत पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कलौंजी के तेल में मौजूद थायमोकिनोन स्कैल्प की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। इसे बाल झड़ने का चमत्कारी इलाज नहीं माना जा सकता और इस पर अभी क्लिनिकल शोध की जरूरत है। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है।
Image: freepik
घर पर कलौंजी का हेयर ऑयल बनाने के लिए आपको आधा कप कलौंजी, एक कप कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल, एक कांच की बोतल और एक महीन सूती कपड़ा या छलनी की जरूरत होगी।
Image: freepik
सबसे पहले कलौंजी को धीमी आंच पर 1-2 मिनट हल्का भून लें और ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं। फिर भुनी हुई कलौंजी को दरदरा कूट लें।
Image: freepik
एक पैन में नारियल या ऑलिव ऑयल को धीमी आंच पर गर्म करें और कूटी हुई कलौंजी डालकर करीब 30 मिनट तक पकने दें।
Image: freepik
आंच बंद करके तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छानकर कांच की साफ और सूखी बोतल में भर लें। इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह लगभग 3 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.