ह्यूमिडिटी की वजह से अगर स्किन बेजान दिखने लगी है तो आपको पके हुए चावल और चुकंदर से फेस पैक बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक को लगाकर स्किन ग्लोइंग दिखने लगेगी। सीखिए कैसे बनाएं-
फेस बनाने के लिए आपको क्या चाहिए
- पके हुए चावल
- चुकंदर
- दूध
- ग्लिसरीन
कैसे बनाएं फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए पके हुए चावल, कटे हुए चुकंदर, दूध को ब्लेंड करके स्मूद और क्रीमी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और फिर ग्लिसरीन डालें। अब इस पैक को बहुत अच्छी तरह से मिलाएं, फेस पैक तैयार है।
नोट- अगर आपकी त्वचा ऑयली है या मुंहासे वाली है तो ग्लिसरीन न डालें।
कैसे लगाएं फेस पैक
स्किन पर इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को धोएं। फिर साफ स्किन पर एक पतली परत लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। फेस पैक धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
स्किन टाइप का रखें ध्यान
नॉर्मल और ड्राई स्किन वालों को इसे फेस को लगाने के बाद हाइड्रेशन-बेस्ड चमक मिलेगी।
कॉम्बिनेशन स्किन वाले इस पैक की पतली परत लगाएं और बहुत ज्यादा ग्लिसरीन न डालें।
ऑयली या मुंहासे वाली स्किन वालों को दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप ग्लिसरीन भी न डालें। इस पैक परत हल्की रखें और पहले पैच टेस्ट करें।
फेस पैक में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट के फायदे
फेस पैक में इस्तेमाल होने वाले पके चावल और दूध स्किन को मुलायम और मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद करता है। वहीं चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है। ग्लिसरीन नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड और चमकदार दिखती है।
क्यों लगाएं ये फेस पैक
अगर आप मुलायम, हाइड्रेटेड, चमकदार और फ्रेश स्किन पाना चाहती हैं तो इस फेस पैक को लगाएं। इसे कुछ समय तक इस्तेमाल करने से आपको स्किन पर हेल्दी चमक मिलेगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.