श्राद्ध पक्ष में पितरों की पसंद का भोजन बनाया जाता है और उन्हें अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि पितरों को उड़द की दाल से बनी चीजें विशेष रूप से पसंद होती हैं। इसलिए इन दिनों में कुछ न कुछ उड़द की दाल का जरूर बनाकर पितरों अर्पित करना चाहिए। अगर आपके घर में श्राद्ध है या आप अमावस के दिन श्राद्ध करते हैं तो उड़द की दाल का दही वड़ा बनाकर पितरों को अर्पित कर सकते हैं। उड़द की दाल का चटपटा दही वड़ा खाने में भी मजेदार लगता है। आप इसे आसानी से घर में बनाकर तैयार कर सकते हैं।
उड़द दाल का दही वड़ा बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- वड़ा बनाने के लिए 1 कप उड़द की धुली दाल लें और इसे अच्छी तरह से धोकर पूरी रात के लिए पानी में भिगो दें। आप इसे छिलके वाली उड़द दाल से भी बना सकते हैं। बस दाल को भिगोने के बाद आपको इसे रगड़ते हुए धोना होता है जिससे दाल का छिलका आसानी से हट जाता है। अब दाल का पूरा पानी निकाल दें और मिक्सी में डालकर दाल को पीस लें। अगर दाल पीसने में परेशानी हो रही है तो 2-3 चम्मच पानी डालकर स्मूद पेस्ट जैसा बना लें।
दूसरा स्टेप- दाल को निकाल लें और इसे एक दिशा में ही चलाते हुए हाथ से या किसी चम्मच की मदद से फेंट लें। दाल को एकदम क्रीमी और फ्लफी होने तक फेंटना है। अब एक बाउल में पानी लें और उसमें दाल डालकर चेक कर लें। अगर दाल पानी के ऊपर तैरने लगी है तो समझ लें दाल वड़ा बनाने के लिए तैयार है।
तीसरा स्टेप- अब कड़ाही में तेल डालें जिसमें आपको वड़ा फ्राई करने हैं। दूसरी ओर एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें हींग और नमक डाल दें। दाल से गोल शेप में वड़ा बना लें। आप इन्हें बीच से छेद करते भी बना सकते हैं। सारे वड़ा ऐसे ही बनाकर फ्राई करते जाएं और सेंकने के बाद हींग वाले पानी में डालते जाएं। 10 मिनट में वड़ा फूल जाएंगे।
चौथा स्टेप- सभी वड़ा को पानी से निकाल लें और निचोड़कर किसी प्लेट में रख दें। वड़ा के लिए हल्की मीठी दही फेंटकर तैयार कर लें। इसके साथ सर्व करने के लिए इमली की चटनी और हरी चटनी बना लें। ऊपर से नमक, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च डालकर सर्व करने के लिए तैयार करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.