Image: Pexels
Image: AI
AC से अजीब आवाजें आना: चलते हुए AC से अगर ग्राइंडिंग या खड़खड़ाने की आवाज आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह अंदरूनी बेल्ट के खिसकने या मोटर में खराबी का संकेत हो सकता है।
Image: Freepik
बिजली बिल में अचानक उछाल: बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है, तो AC के पार्ट्स पर गंदगी जमी है। गंदगी की वजह से कंप्रेसर को कमरा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
Image: Freepik
AC से पानी टपकना: AC के अंदर से पानी का रिसाव हो तो उसकी ड्रेन पाइप गंदगी की वजह से ब्लॉक हो गई है। इसे तुरंत साफ करवाएं, वरना यह आपकी दीवार और AC दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Image: Freepik
अजीब सी बदबू आना: अगर AC चालू करते ही कमरे में सीलन या किसी चीज के जलने जैसी बदबू आती है, तो यह खतरे की घंटी है। सीलन की बदबू का मतलब है कि अंदर फंगस या मोल्ड जमा हो गया है, जो सेहत के लिए खराब है।
Image: Freepik
बार-बार चालू और बंद होना: अगर आपका AC बार-बार खुद ही बंद हो रहा है और फिर तुरंत चालू हो रहा है, तो इसे ‘शॉर्ट साइकिलिंग’ कहते हैं। यह कंप्रेसर पर बहुत बुरा असर डालता है।
Image: AI
AC को पूरी तरह खराब होने का इंतजार न करें। सीजन शुरू होने से पहले या इनमें से कोई भी एक संकेत दिखने पर प्रोफेशनल मैकेनिक से सर्विस जरूर कराएं।
Image: AI
इससे न सिर्फ आपके हजारों रुपये बचेंगे, बल्कि आपको बीच गर्मी में बिना किसी रुकावट के ठंडी हवा भी मिलेगी।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.