नॉन-वेज खाने के शौकीन लोग मछली भी खाना काफी पसंद करते हैं। अगर घर पर मछली बनाते हैं, तो कुछ में से तेज गंध आती है, जिससे पूरा किचन-घर महक से भर जाता है। अगर आप भी मछली की बदबू से परेशान हो जाते हैं, तो इन्हें दूर करने के 3 किचन टिप्स अपनाकर देखें।
1. नींबू और सिरके का करें इस्तेमाल
मछली को पकाने से पहले और साफ करने के बाद करीब 10-15 मिनट तक नींबू के रस या हल्के सिरके वाले पानी में डुबोकर रख दें। नींबू-सिरके में साइट्रिक एसिड होता है, जो मछली की गंध को दूर कर देती है। अगर आप पानी में मछली नहीं डुबोना चाहते हैं, तो पकाते समय गैस पर पानी में नींबू-सिरका डालकर उबालते रहें। इससे किचन में फ्रेशनेस रहेगी और बदबू नहीं आएगी।
2- दूध करेगा बदबू दूर
मछली और दूध का कॉम्बिनेशन वैसे तो बुरा माना जाता है और कहते हैं कि मछली खाने के बाद दूध या उससी बनी चीजें न खाएं। लेकिन अगर आप मछली की बदबू को दूर करना चाहते हैं, तो 1 कप दूध में थोड़ा पानी मिलाकर उसमें मछली को मैरिनेट कर दें। इससे मछली की गंध दूर हो जाएगी।
3- बेसन कर सकते हैं ट्राई
मछली की तेज गंध कम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल एक पारंपरिक और असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए 2-3 चम्मच बेसन में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसी से मछली को मैरिनेट करें। यह पेस्ट मछली की स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंध पैदा करने वाले तत्वों को सोखने में मदद करता है। करीब 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
गंध दूर करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा टिप्स
मछली बनाने के बाद अगर थोड़ी बहुत महक किचन और कमरे से आ रही है, तो दरवाजे खोल दें। साथ ही घर के वेंटिलेशन ऑप्शन जैसे खिड़की, एग्जॉस्ट फैन ऑन कर दें। मछली पकाने के बाद कड़ाही और बर्तनों को तुरंत गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से धो लें। काउंटर और सिंक को बेकिंग सोडा या सिरके से साफ करें, जिससे इन जगहों से महक न आए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.