हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: नॉर्वे के Coach का दावा ‘तार से टकराई गेंद’, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पच्छाद थाना पुलिस के अनुसार, सराहां अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वी. सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की।
मृतकों की पहचान सिरमौर निवासी रीना शर्मा (48), अधिकारी जैतली (65), तथा उर्मिल जैतली (60) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय अधिकारी जैतली कार चला रहे थे। उनका बेटा यशस्वी जैतली (33) गंभीर रूप से घायल है और नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Lord’s में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर
इकलौता बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा
इस हादसे में अधिकारी जैतली का 33 वर्षीय बेटा यशस्वी जैतली गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तुरंत नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.