कंपनी ने कहा कि भारतीय दोपहिया बाजार अब केवल डेली यूज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। ईंधन दक्षता, किफायती कीमत और कम परिचालन लागत आज भी ग्राहकों की प्राथमिकता हैं।
कंपनी का कहना है कि भारतीय दोपहिया बाजार अब केवल दैनिक उपयोग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। ईंधन दक्षता, किफायती कीमत और कम परिचालन लागत आज भी ग्राहकों की प्राथमिकता हैं, लेकिन अब वे अपनी जीवनशैली और राइडिंग पसंद के अनुरूप आधुनिक और अलग पहचान वाले उत्पाद भी चाहते हैं। इसी बदलती मांग को ध्यान में रखते हुए HMSI ने 10 उत्पादों का यह नया पोर्टफोलियो पेश किया है, ताकि ग्राहकों को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार मोटरसाइकिल और स्कूटर के अधिक विकल्प मिल सकें।
इस अवसर पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रेसिडेंट एवं सीईओ) त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “भारत होंडा के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजारों में से एक है। 10 उत्पादों का यह नया पोर्टफोलियो ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराता है। यह एडवांस इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाहनों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के जरिए ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के अनुरूप विकल्प प्रदान करने की हमारी बहुआयामी रणनीति को मजबूत करता है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही कंपनी ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारत में स्थानीय इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं को लगातार सशक्त बना रही है। इससे भारतीय ग्राहकों तक होंडा की वैश्विक तकनीकों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। साथ ही, होंडा के वैश्विक परिचालन में भारत की भूमिका एक महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में और मजबूत होगी, जबकि गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा के वे उच्च मानक भी बरकरार रहेंगे, जिनके लिए होंडा जानी जाती है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के निदेशक (सेल्स एवं मार्केटिंग) मुत्सुओ उसुई ने कहा, “आज भारतीय ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जो उनकी आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली के अनुरूप भी हों। इस विस्तारित पोर्टफोलियो के माध्यम से हम होंडा के वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय मॉडलों की व्यापक श्रृंखला भारतीय बाजार में ला रहे हैं। इससे ग्राहकों को विभिन्न राइडिंग श्रेणियों में अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार अधिक विकल्प मिलेंगे। चाहे रोजाना की आवाजाही हो, वीकेंड ट्रिप, एडवेंचर टूरिंग या मनोरंजन के लिए राइडिंग, यह नई उत्पाद श्रृंखला ग्राहकों को अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप होंडा वाहन चुनने का अवसर देगी।”
राइडिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से इस पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडलों में होंडा ई-क्लच (Honda E-Clutch) तकनीक भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह तकनीक क्लच के संचालन को स्वचालित रूप से नियंत्रित करती है, जिससे भारी ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाली परिस्थितियों में राइडिंग अधिक आसान और आरामदायक हो जाती है। कंपनी इन नए उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारेगी। प्रत्येक मॉडल की लॉन्च तिथि, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी उसके लॉन्च के समय अलग से घोषित की जाएगी।
पेश किए गए प्रोडक्टी की डिटेल
होंडा एडीवी 160– सिटी एडवेंचर स्कूटर
होंडा ने भारतीय ग्राहकों के लिए एडीवी 160को ‘सिटी एडवेंचर’ कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है। 160 सीसी के वॉटर-कूल्ड इंजन से लैस यह स्कूटर एडवेंचर स्टाइलिंग, आधुनिक फीचर्स और दमदार प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन है। इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एसयूवी जैसी दमदार रोड प्रेजेंस, स्कूटर की सुविधा और रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ वीकेंड राइड्स के लिए बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं। होंडा एडीवी 160 भारत का पहला ऐसा स्कूटर होगा, जो E85 फ्लेक्स-फ्यूल (85 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन) को सपोर्ट करेगा। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक और 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलेगा, जिन्हें कंपनी ने अपने सेगमेंट की अग्रणी विशेषताओं के रूप में पेश किया है।
होंडा सीबी 500– द होंडा हेरिटेज रोडस्टर
होंडा ने सीबी 500को ‘द होंडा हेरिटेज रोडस्टर’ के रूप में अपने नए पोर्टफोलियो में शामिल किया है। यह मोटरसाइकिल रेट्रो-स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन का बेहतरीन मेल पेश करती है। 501 सीसी के सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन और ऑयल-कूलर से लैस यह बाइक उन राइडिंग शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो वैश्विक पहचान वाली हेरिटेज रोडस्टर, दमदार रोड प्रेजेंस और बेहतर टॉर्क के साथ शानदार राइडिंग अनुभव चाहते हैं। होंडा सीबी 500को तीन वेरिएंट अलॉय, स्पोक ट्यूबलेस और ग्राफिक्स के साथ स्पोक ट्यूबलेस में उपलब्ध कराया जाएगा।
होंडा सीबी 350 रेंज – मॉडर्न क्लासिक्स
होंडा ने अपनी सीबी 350 मॉडर्न क्लासिक रेंज को नए रंग विकल्पों के साथ और आकर्षक बनाया है। इस श्रृंखला में शामिल होंडा सीबी 350, सीबी 350C और सीबी 350RS को नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिससे इन मॉडलों को नया और ताज़ा लुक मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों की उस खास पहचान और आकर्षण को बरकरार रखा है, जिसने रेट्रो स्टाइल, परिष्कृत डिजाइन और भरोसेमंद प्रदर्शन पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच इन्हें लोकप्रिय बनाया है।
होंडा रेबेल 300 – एंट्री-लेवल कैजुअल क्रूजर
होंडा ने रेबेल 300 को अपने पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल कैजुअल क्रूजर के रूप में शामिल किया है। यह मोटरसाइकिल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो अपनी बाइक को केवल एक वाहन नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं। बॉबर-प्रेरित आकर्षक डिजाइन, लो-स्लंग स्टांस, मिनिमलिस्ट लुक और आसान राइडिंग अनुभव के साथ रेबेल 300 उन राइडर्स के लिए उपयुक्त है, जो भीड़ से अलग पहचान बनाना चाहते हैं, वैश्विक रुझानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं और दोस्तों के साथ आरामदायक वीकेंड राइड का आनंद लेना चाहते हैं। यह मोटरसाइकिल 286 सीसी के लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस होगी और इसे स्टैंडर्ड तथा ई-क्लच (E-Clutch), दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
होंडा रेबेल 500 – लाइफस्टाइल क्रूजर
होंडा ने रेबेल 500 को मिड-साइज लाइफस्टाइल क्रूजर सेगमेंट में पेश किया है। यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है, जो वैश्विक स्तर के डिजाइन और इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन के परिष्कृत राइडिंग अनुभव को महत्व देते हैं। प्रीमियम लाइफस्टाइल मोटरसाइकिल की तलाश करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित की गई रेबेल 500 आकर्षक बॉबर-प्रेरित डिजाइन के साथ मिड-साइज क्रूजर की दमदार क्षमता प्रदान करती है। यह शहर की सड़कों पर आरामदायक सफर के साथ-साथ वीकेंड टूरिंग के लिए भी उपयुक्त है। यह मोटरसाइकिल 471 सीसी के लिक्विड-कूल्ड इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन से लैस होगी और इसे स्टैंडर्ड तथा ई-क्लच (E-Clutch), दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
होंडा एक्सआर 300एल– डुअल-पर्पज़ एडवेंचर मोटरसाइकिल
होंडा ने एक्सआर 300एल को ऐसे राइडर्स के लिए विकसित किया है, जो ऑफ-रोड रोमांच का आनंद लेने के साथ-साथ रोजमर्रा की सवारी के लिए भी एक भरोसेमंद मोटरसाइकिल चाहते हैं। 293.5 सीसी के एयर-कूल्ड इंजन और ऑयल-कूलर से लैस यह मोटरसाइकिल हल्के वजन, आसान हैंडलिंग और ऑन-रोड तथा ऑफ-रोड, दोनों परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार की गई है। लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन से सुसज्जित एक्सआर 300एलखासतौर पर उन एडवेंचर प्रेमियों के लिए है, जो वीकेंड पर ट्रेल राइडिंग, नजदीकी ऑफ-रोड ट्रैक का रोमांच और सप्ताह के बाकी दिनों में शहर के भीतर आरामदायक सफर के लिए एक ही मोटरसाइकिल चाहते हैं।
होंडा एक्सआर 300 रैली – हर तरह के रास्तों पर दमदार साथी
होंडा ने एक्सआर 300 रैली को लंबी दूरी की ट्रेल टूरिंग और विभिन्न प्रकार के रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विकसित किया है। होंडा की रैली विरासत से प्रेरित यह मोटरसाइकिल ‘वर्सेटाइल टेरेन कॉन्करर’ के रूप में पेश की गई है, जिसे ऐसे राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो चुनौतीपूर्ण ऑन-रोड और ऑफ-रोड मार्गों पर नए गंतव्यों की खोज करना पसंद करते हैं। रैली से प्रेरित आकर्षक डिजाइन, लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक फीचर्स और हर तरह के रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन की क्षमता के साथ एक्सआर 300 रैली वीकेंड टूरिंग और ट्रेल राइडिंग के शौकीनों के लिए एक उपयुक्त विकल्प होगी।
होंडा क्यूसी3 – स्मार्ट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
होंडा ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए क्यूसी3को एक स्मार्ट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किया है। यह स्कूटर रोजमर्रा की आवाजाही और पारिवारिक उपयोग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। 3 kWh की बैटरी से लैस क्यूसी3 एक बार चार्ज करने पर IDC मानकों के अनुसार 151 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। इसकी बैटरी को 2 घंटे 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, अतिरिक्त सुविधा के लिए स्मार्ट-की और कनेक्टेड फीचर्स से लैस 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह स्कूटर उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है, जो आरामदायक, व्यावहारिक और स्मार्ट दैनिक मोबिलिटी समाधान चाहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
