होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर ADV160 से पर्दा उठा दिया है। इस अनवीलिंग के साथ ही यह स्कूटर सड़कों पर उतरने के काफी करीब पहुंच गया है।
भारत का पहला E85 रेडी स्कूटर
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसका E85 कम्पैटिबल इंजन है। इसमें 157cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 16.3bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आम पेट्रोल स्कूटरों से अलग, यह इंजन 85 पर्सेंट एथेनॉल और 15 पर्सेंट पेट्रोल के मिश्रण पर आसानी से चल सकता है। होंडा का यह कदम भविष्य की जरूरतों के हिसाब से काफी बड़ा माना जा रहा है।
एडवेंचर और धांसू लुक
दिखने में यह स्कूटर होंडा की बड़ी X-ADV क्रॉसओवर कार/बाइक से इंस्पायर्ड लगता है। इसमें मस्कुलर बॉडी, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और जुड़वां एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके ब्लॉक-पैटर्न वाले टायर, सीधी सीटिंग पोजीशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे असली एडवेंचर लुक देते हैं। कंपनी ने इसे “सिटी एडवेंचर” नाम दिया है। इसका मतलब है कि आप इसे रोज ऑफिस जाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और वीकेंड पर खराब रास्तों या लंबी ट्रिप पर भी ले जा सकते हैं।
हाइटेक और काम के फीचर्स
फीचर्स के मामले में होंडा ने इस मैक्सी-स्कूटर में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। इससे राइडर चलते-चलते नेविगेशन और कॉल्स देख सकता है। इसके अलावा, कार की तरह ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC), सिंगल-चैनल ABS, USB चार्जिंग सॉकेट और 27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें एक फुल-फेस हेलमेट आराम से आ जाता है।
लॉन्च और कीमत का इंतजार
राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसका वजन 133 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 780mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। हालांकि, होंडा ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। भारत में ही बनने के कारण उम्मीद है कि कंपनी इतनी रखेगी जिससे यह ग्राहकों के बजट में आसानी से आ सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
