HMD ने 105 4G School Edition फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसे खासतौर से स्कूली बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस फोन के वो सारी चीजें हटा दी हैं, जिनसे बच्चों का ध्यान भटके। इसमें पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़ गए हैं। देखें कीमत और खासियत
प्रोडक्ट्स के सुझाव
HMD 105 4G School Edition इसमें कॉल और मैसेज करने की बेसिक सुविधाएं तो हैं, लेकिन वेब ब्राउजर हटा दिया गया है।
इसमें पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम भी
जैसा की हमने बताया, इसमें कॉल और मैसेज करने की बेसिक सुविधाएं तो हैं, लेकिन वेब ब्राउजर हटा दिया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें सिंपल का स्नेक गेम है जो सालों से नोकिया और एचएमडी फीचर फोन में आता है। रिकॉर्डिंग फंक्शन भी हटा दिया गया । कंपनी ने फोन में एक पिन-प्रोटेक्टेड पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम दिया है, माता-पिता इसका यूज ब्लूटूथ, एमएमएस और यहां तक कि रेडियो को बंद करने के लिए कर सकते हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं HMD 105 4G School Edition के स्पेसिफिकेशन्स पर
इसका हार्डवेयर स्टैंडर्ड HMD 105 4G जैसा ही है, इसलिए स्कूल के हिसाब से लगाई गई पाबंदियों की वजह से आपको ड्यूरेबिलिटी या बैटरी लाइफ से समझौता नहीं करना पड़ेगा। इसमें 240×320 रिजॉल्यूशन वाला 2.4-इंच का डिस्प्ले, 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दिया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए, यह फोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 भी है, जिसे माता-पिता ‘पैरेंटल कंट्रोल’ के जरिए बंद कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है, और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है, जिसकी मदद से छात्र पारंपरिक वायर्ड हेडफोन का इस्तेमाल कर कॉलिंग, म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
एचएमडी 105 4G स्कूल एडिशन में 2000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं, जो ज्यादातर स्टूडेंट्स के लिए काफी होंगे। इस फोन में 1450mAh की बैटरी भी है जिसे निकाला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टैंडबाय मोड पर 15 दिनों तक चल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में आया नोकिया 105 2nd एडिशन (2025) चलता है। एचएमडी ने अभी तक इसकी कीमत या उन देशों की पूरी लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जहां इसे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में HMD 105 4G को 2024 में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इसकी कीमत 2,199 रुपये थी।
आप इन फीचर फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं , जो Amazon पर सस्ते मिल रहे हैं
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.