रॉयल एनफील्ड की नई बाइक्स की मार्केट में एंट्री होने वाली है। कंपनी एक तरफ बड़ी और ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है, तो दूसरी तरफ कम कीमत वाले मॉडल्स भी लाने की तैयारी में है।
1. Royal Enfield Himalayan 750
रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग बाइक्स में हिमालयन 750 सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह मौजूदा हिमालयन 450 से ऊपर के सेगमेंट में आएगी। इसमें नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इसमें USD फोर्क्स, बड़ा फ्यूल टैंक, स्पोक व्हील्स और एडवेंचर-focused चेसिस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन की पावर और टॉर्क के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन 750cc इंजन से मौजूदा 648cc ट्विन के 47 PS से ज्यादा पावर मिलने की उम्मीद है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
2. Royal Enfield Continental GT 750
हिमालयन 750 के बाद इसी बड़े इंजन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड दूसरी बड़ी बाइक Continental GT 750 होगी। इस कैफे रेसर को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसका लुक GT 650 जैसा रह सकता है। नए 750cc इंजन से मौजूदा 648cc इंजन के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क मिलने की उम्मीद है। बाइक को 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
3. Royal Enfield Himalayan 440
हिमालयन 440 थोड़ा अलग मॉडल होगा क्योंकि कंपनी के पास पहले से हिमालयन 450 मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड एक ज्यादा सिंपल और ओल्ड-स्कूल डिजाइन वाली एडवेंचर बाइक भी ला सकती है, जिसमें 440cc इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन Scram 440 में इस्तेमाल होने वाले 443cc LS 440 इंजन से लिया जा सकता है। स्क्रैम 440 में यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है। हिमालयन 440 का मकसद हिमालयन 450 को रिप्लेस करना नहीं, बल्कि उसके नीचे एक ज्यादा किफायती एडवेंचर बाइक पेश करना हो सकता है। इसे भी कंपनी अगले कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है।
4. Royal Enfield Scram 450
स्क्रैम 450 को हिमालयन 450 के शेरपा इंजन के ज्यादा रोड-फोकस्ड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। हिमालयन 450 में मिलने वाला 452cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन 40.02 PS की पावर और 40 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्क्रैम 450 में यही इंजन ज्यादा कॉम्पैक्ट और लोअर चेसिस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें छोटे व्हील्स और ज्यादा आसान राइडिंग पोजिशन मिलने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है।
5. Flying Flea S6 Electric Scrambler
रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक स्ट्रैटिजी Flying Flea सब-ब्रैंड के जरिए आगे बढ़ेगी। इसके तहत S6 Electric Scrambler को C6 के ज्यादा एडवेंचर-ओरिएंटेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। S6 को पहले ही पेश किया जा चुका है और इसका डिजाइन स्क्रैम्बलर से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने अभी इसकी फाइनल बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। Flying Flea S6 को 2026 के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.