कितना है प्राइस बैंड (Hero Motors IPO Price band)
हीरो मोटर्स आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 79 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की तरफ से 178 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14952 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, शेयरों का अलॉटमेंट कंपनी की तरफ से 21 सितंबर को किया जा सकता है। वहीं, बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 23 सितंबर को प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट कितना फायदा दिखा रहा है? (Hero Motors IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 22 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। हीरो मोटर्स आईपीओ के जीएमपी में पिछले दो दिनों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। 12 सितंबर को जीएमपी 24 रुपये था।
मौजूदा जीएमपी 26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 8 रुपये प्रति शेयर रहा है।
आईपीओ का साइज 1000 करोड़ रुपये
इस इश्यू के जरिए हीरो मोटर्स 1000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। कंपनी के आईपीओ में फ्रेश शेयर और ओएफएस दोनों शामिल है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 7.14 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 4.76 करोड़ शेयर बेच रही है। जिसकी कीमत 400 करोड़ रुपये की है।
आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगी। एनआईआई के लिए आईपीओ में 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए कंपनी 190 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, कैपिटल एक्सचपेंडिचर के लिए 200 करोड़ रुपये कंपनी की तरफ से कर्च किया जाएगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.