JSW MG Motor India की नई एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली हैं। इन एसयूवी का नाम Hector Hawk EV, Hector Hawk PHEV और MG IM6 है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी अपनी इन एसयूवी में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
MG Hector Hawk PHEV
MG के 520 प्रोजेक्ट के अंदर तैयार होने वाली इस एसयूवी को भारत में Hector Hawk के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 26 अगस्त 2026 को आने वाला है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी पैक मिलेगा। यह सेटअप करीब 197hp और 230Nm का आउटपुट दे सकता है। यह एसयूवी 0-100kmph की रफ्तार 9.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 170kmph होगी। इलेक्ट्रिक मोड में यह करीब 125km की CLTC रेंज ऑफर कर सकती है।
शुरुआत में हेक्टर हॉक को 5-सीटर के तौर पर में लॉन्च किया जा सकता है। बाद में डिमांड के हिसाब से कंपनी इसका 7 सीटर वर्जन भी ला सकती है। इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Hector Hawk EV
हेक्टर हॉक का इलेक्ट्रिक वर्जन PHEV से पहले लॉन्च होगा। यह भी 520 प्रोजेक्ट का पार्ट है। यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली MG Eksion EV पर बेस्ड होगी। इंटरनेशनल मॉडल में 56.7kWh बैटरी और करीब 500km की रेंज मिलती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 136hp की ताकत और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। भारत में इसे 69.2kWh LFP बैटरी के साथ लाए जाने की संभावना है।
778hp वाली MG IM6
तीसरा बड़ा लॉन्च MG IM6 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसे अक्टूबर 2026 के आसपास भारत में लाया जा सकता है। यह MG Select नेटवर्क के जरिए सेल होगी। इंटरनेशनल मार्केट में इसका RWD वर्जन करीब 408hp और AWD वर्जन 778hp पावर देता है। AWD मॉडल सिर्फ 3.4 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। यह एसयूवी कई शानदार फीचर्स से लैस होगी। इसका इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होने वाला है। भारत में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसका मुकाबला Tesla Model Y, Kia EV6 और BYD Sealion 7 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.