इससे तेल आसानी से बालों में समा जाता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है. गर्मियों में कुछ ऐसे हल्के तेल हैं जो कैस्टर ऑयल के साथ मिलकर बच्चों के बालों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच तेलों के बारे में जो गर्मियों में बालों की ग्रोथ और हेल्थ दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
1. नारियल तेल
नारियल तेल बालों की देखभाल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है. यह हल्का होता है और बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है. नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और धूप से होने वाली रूखापन की समस्या को कम करता है. अगर आप कैस्टर ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं तो यह मिश्रण बालों को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बच्चों के सिर की हल्के हाथों से मालिश करें.
2. आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल को अक्सर लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैस्टर ऑयल के साथ आर्गन ऑयल मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है. यह बालों को मुलायम बनाता है, फ्रिज कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है. गर्मियों में जब बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं, तब यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
3. बादाम तेल
बादाम का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. अगर बच्चों के बाल जल्दी टूटते हैं या दो मुंहे बाल की समस्या है तो बादाम तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण मदद कर सकता है. बराबर मात्रा में दोनों तेल मिलाकर सप्ताह में दो बार बच्चों के सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें.
4. जैतून का तेल
जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल सदियों से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं. गर्मियों में पसीना और धूप की वजह से बाल उलझने लगते हैं. ऐसे में जैतून का तेल बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है. इसके लिए दो चम्मच जैतून तेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर सिर की पांच मिनट तक मालिश करें और फिर बाल धो लें.
5. जोजोबा तेल
जोजोबा ऑयल को हल्का और स्कैल्प फ्रेंडली तेल माना जाता है. यह हमारे स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सेबम जैसा होता है. यह स्कैल्प में तेल का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और बालों की जड़ों को बंद नहीं होने देता. गर्मियों में जब पसीने की वजह से स्कैल्प में खुजली या चिपचिपाहट होती है तब जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बहुत अच्छा काम करता है.
बच्चों के बालों में तेल लगाने के फायदे
बच्चों के बालों में नियमित तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं. इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, बाल मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से बच्चों के बालों की चंपी करने की परंपरा चली आ रही है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.