Benefits of the Shatavari Plant: प्रकृति में कई औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनमें शतावरी को आयुर्वेद में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. दीनदयाल शोध संस्थान के वैद्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा के अनुसार शतावरी में कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए, सी व ई भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते है. उन्होंने बताया कि शतावरी महिलाओं के हार्मोन संतुलन, मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और डिलीवरी के बाद की कमजोरी को दूर करने में उपयोगी है. वहीं पुरुषों में यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, मानसिक तनाव और यौन कमजोरी में लाभकारी मानी जाती है. शतावरी का सेवन चूर्ण, काढ़े या कैप्सूल के रूप में किया जा सकता है. इसकी जड़ का चूर्ण बनाकर दूध या शहद के साथ एक से डेढ़ ग्राम सुबह-शाम लेना लाभकारी होता है, लेकिन सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.