HDFC बैंक में टॉप मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक के बोर्ड ने नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD-CEO) की नियुक्ति के लिए दो उम्मीदवारों के नाम आरबीआई को भेजने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, बैंक ने फिलहाल इन दोनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। अंतिम नियुक्ति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी जरूरी होगी। इसी बीच बैंक ने जिमी टाटा को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने का भी फैसला किया है।
एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने शनिवार को हुई बैठक में MD-CEO पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम आरबीआई को भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। दोनों उम्मीदवारों का कार्यकाल तीन साल का प्रस्तावित है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह फैसला गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। फिलहाल बैंक ने इन दोनों उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। उनके प्रस्तावित वेतन और अन्य पारिश्रमिक की जानकारी भी आरबीआई की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। अब इस नियुक्ति पर अंतिम फैसला आरबीआई की मंजूरी के बाद होगा।
जिमी टाटा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
बैंक के बोर्ड ने जिमी टाटा को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद देने को भी मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल आरबीआई की मंजूरी मिलने की तारीख से तीन साल का होगा। जिमी टाटा का बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के सेक्टर में 35 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस है। वह 1994 से एचडीएफसी बैंक से जुड़े हुए हैं। फिलहाल वह बैंक में चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह चीफ रिस्क ऑफिसर भी रह चुके हैं।
वी. श्रीनिवास रंगन की भी हुई नियुक्ति
बोर्ड ने वी श्रीनिवासा रंगन को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर 23 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2027 तक नियुक्त करने का प्रस्ताव है। यह नियुक्ति भी जरूरी नियामकीय मंजूरियों के अधीन होगी। 66 वर्षीय रंगन फिलहाल एचडीएफसी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके जिम्मे मानव संसाधन, कॉरपोरेट लीगल, ग्रुप ओवरसाइट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और फ्रॉड व विजिलेंस जैसे कई अहम विभाग हैं।
बैंक में बढ़ेंगे पूर्णकालिक निदेशक
एचडीएफसी बैंक ने बोर्ड में एक अतिरिक्त पूर्णकालिक निदेशक पद बनाने को भी मंजूरी दी है। इससे MD-CEO के अलावा पूर्णकालिक निदेशक की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। बैंक के मुताबिक, नए पद का उद्देश्य बैंक और उसकी सहायक कंपनियों की निगरानी और तालमेल को बेहतर बनाना है। साथ ही इससे भविष्य में नेतृत्व तैयार करने और उत्तराधिकार योजना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- HDFC Bank में दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद नहीं लेंगे शशिधर जगदीशन, अक्टूबर में होंगे रिटायर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.