अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं साक्षी
अपनी परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी बताती हैं कि किस तरह वे मर्दों से बहुत नफरत करती हैं। उन्हें आसपास मर्दों को देखते ही घिन्न आती है। हद तो तब हो गई जब लड़की ने इस नफरत के दायरे में अपने ही परिवार को घसीट लिया।
साक्षी से जब जज पैनल में मौजूद कॉमेडियन तन्मय भट ने पूछा कि आप मैन-हेटर तो इस पर आपके पिता कैसा फील करते हो? इसके जवाब में साक्षी खुलकर कहती है कि वे अपने पिता से भी नफरत करती है। मैंने उन्हें ये बताया हुआ है। वो मेरे पिता जरूर हैं, लेकिन आखिर में एक मर्द हैं।
वह कहती है कि मेरे दादा जी मुझे पसंद नहीं करते थे। उनकी सोच ऐसी थी कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकती। वो मुझसे नफरत करते हैं, क्योंकि मैं उनके पोते (अपने भाई) को पसंद नहीं करती।
जजों ने दिए 0 मार्क्स
साक्षी ने आगे यह तक कहा कि वे अपने होने वाले पति को दारू पीकर बेल्ट से पीटना चाहती हैं। इस परफॉर्मेंस पर जज पैनल में मौजूद समय रैना, विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट, रघुराम और यशराज मेहरा ने जीरो मार्क्स दिए।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना
साक्षी झा की इस परफॉर्मेंस के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोग इसे ‘कूल’ दिखने की एक नाकाम कोशिश मान रहे हैं। कई यूजर्स ने जेंडर के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए। वहीं, कई लोग साक्षी की तुलना सोनम, सिया और मुस्कान से करते हुए उनकी सोच को वैसे बताते नजर आए।
नेटिजन्स ने सवाल उठाया कि अगर यही बात किसी लड़के ने महिलाओं के लिए में कही होती, तो अब तक बवाल मच चुका होता। कई लड़कियां भी साक्षी की इस सोच के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.