Divyanka Sirohi Post: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से इंडस्ट्री सदमे में है। उनका 21 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद स्थित घर में निधन हो गया। दिव्यांका की उम्र केवल 30 साल थी। उनकी मौत के बाद अब उनका एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस का दिल टूट गया है।
खबरों के मुताबिक, दिव्यांका सिरोही की मौत गाजियाबाद स्थित उनके घर पर हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपने घर में चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं जिससे उनके सिर में चोटें आईं। अस्पताल जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत
दिव्यांका सिरोही की मौत को लेकर अभी तक उनके परिवार ने कोई बयान जारी नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 22 अप्रैल 2026 की सुबह किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका को रात करीब 8 बजे चक्कर आए थे और वो जमीन पर गिर पड़ीं। उनके भाई हिमांशु ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गिरने के बाद एक्ट्रेस के सिर पर चोट लगी थी, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हुई। अस्पताल पहुंचने तक एक्ट्रेस की मौत हो चुकी थी।
दिव्यांका सिरोही का पुराना पोस्ट हुआ वायरल
अब दिव्यांका के निधन के बाद फैंस सदमे में आ गए हैं। इस बीच उनका 2023 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट फिर से सुर्खियों में आ गया है जिसमें एक्ट्रेस को पहाड़ों के बीच पोज देते देखा जा सकता है। ये फोटो उनकी केदारनाथ यात्रा की बताई जा रही है। हालांकि, वो उनका कैप्शन था जो ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ दिव्यांका सिरोही ने लिखा था- ‘शिवा मुझे अपने साथ ले चलो’। ये देख फैंस भावुक हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी इंडस्ट्री की चमकती सितारा थीं। उनके गाने आते ही यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर लेते थे। उन्होंने 50 से ज्यादा सुपरहिट गाने दिए थे और मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.