बगहा: बिहार के बगहा में गंडक नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गंडक के उफान में चंपारण तटबंध का एक हिस्सा टूट गया है। जानकारी के मुताबिक चखनी-खैरटवा के पास गंडक नदी का बांध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर फैल रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
गंडक में 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
इससे पहले सोमवार सुबह वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से करीब 5.43 लाख क्यूसेक पानी का भारी डिस्चार्ज किया गया था। इतने बड़े पैमाने पर पानी डिस्चार्ज के बाद एहतियात बरती जा रही थी। लेकिन इसके बाद नदी के तेज प्रवाह के कारण चखनी-खैरटवा में तटबंध टूट गया। बांध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और पानी के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा बाढ़ का पानी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहे बाढ़ के पानी को लेकर लोग चिंतित हैं। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नेमी शरण ने तटबंध टूटने की पुष्टि की है। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ही चंपारण ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने गए थे। लेकिन शाम होते-होते चंपारण में गंडक नदी का बांध टूट गया। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई किया सर्वेक्षण, डुमरिया घाट पर गंडक नदी के बढ़े हुये जलस्तर का किया स्थल निरीक्षण करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर निर्देश भी दिया था।
तटबंधों की निगरानी का निर्देश
सीएम ने संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा। उन्होंने जल संसाधन विभाग से तटबंधों की सतत् निगरानी करने का निर्देश भी दिया। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग को निर्देश भी दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डुमरिया घाट के पास गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर है, रात में लगभग 50 सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली।
रिपोर्ट-अमित कुमार, बगहा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.