- HSSC CET ग्रुप D आवेदन 3 जुलाई 2026 तक स्वीकार्य.
- पात्रता 10वीं पास, 18-42 आयु; चयन CET द्वारा.
- आवेदन शुल्क 6 जुलाई तक; करेक्शन 7-9 जुलाई.
- दस्तावेज तैयार रखें, आवेदन के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित.
यदि आप हरियाणा में ग्रुप D सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो अब तैयारी तेज कर दीजिए. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से CET ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 3 जुलाई 2026 है, इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने की बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर होगा.
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 6 जुलाई तक जमा किया जा सकता है. वहीं, अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा. आयोग 7 जुलाई से 9 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलेगा.
ग्रुप D के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही 10वीं तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए. हालांकि स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-कम-चौकीदार जैसे कुछ पदों के लिए पात्रता अलग निर्धारित की गई है.
उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा. सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे. परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी और प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा.
कितना देना होगा शुल्क?
जिन उम्मीदवारों ने पहले CET ग्रुप C (विज्ञापन संख्या 1/2025) के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फीस जमा नहीं करनी होगी. जबकि पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य शुल्क 1,000 रुपये या सरकार द्वारा समय-समय पर तय की गई दर के अनुसार होगा.
आवेदन से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें – Indian Air Force Recruitment: 10वीं पास के लिए IAF में निकली भर्ती, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए मांगे गए आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.