अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हरियाली तीज हो या फिर राखी, त्योहार से पहले घर पर आसान स्टेप्स में क्लीनअप कर लें। चलिए आपको क्लीनअप करने के कुछ सिंपल स्टेप्स बताते हैं।
क्लीनअप करने के फायदे
अगर आप क्लीनअप करते हैं, तो चेहरे पर जमा गंदगी, डेड स्किन और टैनिंग साफ हो जाती है। क्लीनअप के बाद त्वचा तरोताजा और साफ महसूस हो सकती है। साथ ही चेहरा स्मूद दिखता है, ऐसे में मेकअप का बेस परफेक्ट तैयार हो जाता है।
क्लीनअप करने का सही तरीका
स्टेप 1- आपको अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से साफ कर लेना है। अगर फेसवॉश यूज नहीं करना चाहते हैं, तो कच्चा दूध का इस्तेमाल करें। कच्चे दूध से चेहरा साफ हो जाता है और पोर्स भी खुल जाते हैं। कॉटन की मदद से कच्चा दूध चेहरे पर लगाएं, 5 मिनट बाद हल्के हाथों से पोंछें और पानी से चेहरा धो लें।
स्टेप 2- एक्सफोलिएशन करने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर, आधा चम्मच शक्कर और गरी का तेल। सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपकी डेड स्किन हटेगी लेकिन सेंसिटिव स्किन पर जोर से न रगड़ें।
स्टेप 3- एलोवेरा जेल आप बाजार से मंगवा लें या फिर घर का है तो उसका इस्तेमाल करें। ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी और फिर पानी से धोएं या गीले कपड़े से साफ कर लें।
स्टेप 4- अब आपको फेस पैक लगाना है, इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी मिलानी है। इस फेस पैक को तैयार करने के बाद चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए, तब हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ा दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।
स्टेप 5- त्वचा पर निखार लाने के लिए आप स्टीम भी कर सकती हैं और इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं। फेस पैक के बाद स्टीमर की मदद से करीब 5 मिनट तक चेहरे को भाप दें। ज्यादा भाप न दें, जिससे चेहरे पर लालिमा या जलने का खतरा हो। हल्की भाप देनी है।
स्टेप 6- आखिरी में आप गुलाब जल या फिर खीरे का रस लगाकर अपना क्लीनअप खत्म करें। इसके बाद करीब 1 दिन तक फेस वॉश न करें और सिर्फ पानी से चेहरे को धोएं। आपको इस क्लीनअप का फर्क खुद नजर आएगा।
स्किन केयर टिप्स- अगर चेहरा ज्यादा गंदा-काला दिख रहा है, तो इस क्लीनअप को आप 4-5 दिन के गैप में 2-3 बार कर सकती हैं। किसी भी चीज को डायरेक्ट चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। अगर आपकी स्किन को किसी चीज से एलर्जी होती है, तो उसे न लगाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.