बारिश के दिनों में बीमारियों से बचकर रहना है तो सही खानपान और दिनचर्या को अपनाना जरूरी होता है। अक्सर लोग डेली रूटीन में ये 4 तरह की गलतियों को दोहराते हैं और जल्दी ही बीमार हो जाते हैं, जानें कौन सी 4 गलतियों को करने से बचें।
दिन में सोना
आयुर्वेद के अनुसार बारिश के दिनों में दिन में सोना नहीं चाहिए। जबकि बरसात के दिनों में अक्सर दिन में नींद आती है लेकिन आयुर्वेद में इसी काम को मना किया गया है। इसके अनुसार दिन में सोने से शरीर में कफ बढ़ता है और पेट की अग्नि कम हो जाती है। जिससे शरीर में भारीपन और आलस आता है साथ ही डाइजेशन धीमा हो जाता है।
ठंडा पानी और ठंडा खाना
आयुर्वेद की किताबों में लिखा है कि बारिश के दिनों में ठंडा पानी, ठंडा खाना नहीं खाना चाहिए। खाने के पहले अगर ठंडा पानी पिया जाता है तो इससे पेट की अग्नि और कम हो जाती है, जिससे डाइजेशन स्लो होता है। किताबों में लिखा है कि बारिश के दिनों में उष्णोदक यानी पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए। इससे डाइजेशन आसान हो जाता है। साथ ही बासी खाने को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
पत्तेदार सब्जियां और कच्चा खाना
बारिश के दिनों में कच्चा खाने से मना किया जाता है। सलाद, अंकुरित अनाज अक्सर लोग कच्चा ही खाते हैं। लेकिन इन चीजों को बारिश में नहीं खाना चाहिए। साथ ही पत्तेदार सब्जियों को खाने की मनाही है। बारिश के मौसम में नमी की वजह से पत्तों पर ज्यादा कीड़े-मकोड़े पनपते हैं और इन्हें खाते वक्त की गई जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है।
गीले कपड़े और गीला सिर
बारिश में भीगकर घंटों उन्हीं गीले कपड़ों को पहनने से बीमार होना तय है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि नमी और ठंडक के संपंर्क में लगातार काफी देर तक रहने से शरीर में वात बढ़ता है। वहीं सिर अगर गीला है तो ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सिर को हमेशा सूखा और ढंककर रखें। अगर बारिश में गीले हो गए हैं तो कपड़ों को धोकर बदल लें और सिर को फौरन पोंछकर सुखाएं।
बारिश के दिनों में स्वस्थ रहने के लिए क्या करें
बारिश के दिनों में बीमारियों से बचना है तो इन 4 गलतियों को करने से बचें और साथ ही ताजा, गर्म खाना खाएं, पानी को उबालकर ठंडा करके पिएं और साथ ही शरीर में तेल की मालिश कर नहाएं। इन नियमों के साथ सही दिनचर्या का पालन करके बारिश में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.