हार्दिक पंड्या इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने दावा किया है कि हार्दिक और माहिका 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि माहिका लगातार मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती थीं और हार्दिक मैच खत्म होने के बाद सीधे उनके पास चले जाते थे। पोस्ट में यह भी कहा गया कि टीम की निजी चर्चाएं लीक होने की शिकायत के बाद BCCI ने खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के टीम कैंप में आने पर सख्ती की। दावा किया गया कि हार्दिक इन नियमों से नाराज थे और इसी वजह से शादी का फैसला लिया गया। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इन वायरल पोस्ट्स को फर्जी भी बता रहे हैं। हार्दिक ने 2020 में नताशा से शादी की थी बता दें कि हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। उसी साल नताशा ने बेटे अगस्त्य को 30 जुलाई 2020 को जन्म दिया। साल 2024 में दोनों अलग हो गए। हार्दिक अब माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। उन्होंने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है। 2026 टी20 विश्व कप जीत के बाद स्टेडियम में जश्न के दौरान हार्दिक और माहिका साथ नजर आए थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ समय बिताते दिखाई दिए थे। वहीं, 19 फरवरी को हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी राजकुमारी।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.