- कॉपी लिंक
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार झेलनी पड़ी। उन्हें रविवार को इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन ने 21-12, 25-21 से हराया।
दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने मैच में 4 चैंपियनशिप पॉइंट बचाए। हालांकि, 53 मिनट चले मुकाबले को वे तीसरे गेम तक नहीं ले जा सके।
यह जोड़ी इस सीजन पहली बार फाइनल में पहुंची थी। सात्विक-चिराग 2019 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीत चुके हैं। इस हार के बाद उनका इस सीजन पहला खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है।
2 पॉइंट्स में फाइनल का रोमांच
- पहला गेम (12-21): पहला गेम (12-21): शुरुआत में भारतीय जोड़ी लय में नहीं दिखी। चिराग को सर्विस में संघर्ष करना पड़ा, जिससे इंडोनेशियाई जोड़ी ने बढ़त बना ली। सात्विक-चिराग की नेट पर गलतियों का फायदा उठाकर लियो और डैनियल ने पहला गेम आसानी से जीत लिया।
- दूसरा गेम (23-25): दूसरा गेम (23-25): सात्विक-चिराग ने दमदार वापसी करते हुए 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद स्कोर 14-14 से 19-19 तक बराबरी पर रहा। भारतीय जोड़ी ने 4 मैच पॉइंट हासिल किए, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर 20-20 कर दिया। सात्विक-चिराग ने लगातार 4 चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन हार नहीं टाल सके।
सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया था
दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। मुकाबला 82 मिनट तक चला।

सात्विक और चिराग ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया।
सात्विक-चिराग का अभियान, अब तक अजेय रहे
सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल तक अजेय रही थी। उसने राउंड ऑफ 32 में इंडोनेशिया, राउंड ऑफ 16 में मलेशिया, क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराया था।

क्या होता है BWF सुपर 500 टूर्नामेंट?
यह BWF वर्ल्ड टूर का ग्रेड-2 टूर्नामेंट है। दुनिया के टॉप शटलर्स यहां रैंकिंग अंक और बड़े टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करने खेलते हैं। एक कैलेंडर वर्ष में दुनिया भर में 9 सुपर 500 टूर्नामेंट आयोजित होते हैं। इनमें इनामी राशि और रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।
—————————————————–
थाईलैंड ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया

बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
