Police Station Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं. यह मामला हापुड़ के देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दोयमी पुलिस चौकी का है. गौरव कुमार नाम के एक यूजर ने यह वीडियो X पर शेयर किया, जिसका कैप्शन था, “हापुड़ में चौकी खाली…शराबी बना थानेदार, कुर्सी संभालकर करने लगा थानेदारी.” इस वीडियो को अब तक इसे डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
आखिर वीडियो में दिख क्या रहा है?
वायरल वीडियो में एक शख्स पुलिस चौकी के अंदर टेबल-कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उसने थानेदार वाली टोपी पहन रखी है, जबकि उसने ऊपर से कोई कपड़ा नहीं पहना है. वह टेबल पर रखे कागजों को इस अंदाज में पलट रहा है जैसे वाकई कोई पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी निभा रहा हो. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जिस वक्त यह शख्स चौकी में घुसा, उस समय वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. ये सारी घटना वहां मौजूद एक आदमी ने अपने फोन में केद कर लिया.
हापुड़ः पुलिस चौकी में घुसा शराबी!
दरोगा की टोपी पहनकर काटा गदर, फाड़े सरकारी कागज |
😃😃🤣🤣 pic.twitter.com/EHw2kpfVeL— Er. Virendra Singh (@SINGH_VIRENDERS) July 18, 2026
यह भी पढ़ेंः पर्पल साड़ी पहन हसीना ने लगाए ठुमके, मूव्स और एक्सप्रेशंस से इंटरनेट पर लगी आग- वीडियो वायरल
लोगों ने वीडियो पर क्या-क्या कमेंट किए
इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर यह सच है तो यह पुलिस की सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म में एक बड़ी चूक है, और इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने हापुड़ पुलिस और डीएम को भी टैग किया. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शराबी ईमानदार होते हैं, जबकि एक ने लिखा, कि अच्छे दिन आ गए, प्रंतु शराबियों के. कुछ यूजर्स ने प्रशासन पर तंज कसते हुए लिखा कि वाह रे प्रशासन तेरा जवाब नहीं, तो कुछ ने इसे कानून व्यवस्था की हालत बताया. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर सवाल भी खड़े कर रहा है, और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ… वीडियो देखकर आएगी हंसी
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.