टीचर्स डे के मौके पर बच्चे जमकर क्लास और स्कूल सजाते हैं। क्लासरूम बोर्ड को सजाने के साथ ही एक सुंदर सी रंगोली और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। इन डिजाइन को क्लासरूम के बाहर या अंदर कहीं पर भी बनाया तो सर-मैडम सब तारीफ करेंगे।
क्यूट बच्चे और टीचर्स डे
रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले किसी चॉक या पेंट की मदद से बेस तैयार कर लें। फिर इसके ऊपर रंग भरे। ऐसा करने से स्कूल के बड़े एरिया में बना रहीं रंगोली परफेक्ट बनेगी और इथर-उधर रंग फैलेंगे नहीं। तो छोटे बच्चों को छोटी आड़ी तिरछी लाइन से बनाकर साथ में टीचर्स डे लिखें।
फूलों वाली रंगोली
सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन जब आप रंगोली बनाने के लिए फूल वाली डिजाइन को चुनते हैं तो ये पूरे क्लासरूम को और भी ज्यादा खिला और सुंदर दिखा सकती है। किनारे फूलों की लड़ियां, पत्तियां और सफेद रंग के बेस पर हैप्पी टीचर्स डे लिखें।
क्लासरूम के बाहर लिखें वेलकम
रंगोली बनाने के लिए कई डिजाइन होती है। प्रिसिंपल ऑफिस के बाहर या फिर क्लासरूम के बाहर टीचर का वेलकम करना है तो इस तरह से सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव तरीके से वेलकम लिखें और टीचर्स डे सेलिब्रेशन की शुरुआत करें। जितना ज्यादा रंगोंं का इस्तेमाल होगा वेलकम रंगोली उतनी ज्यादा खूबसूरत दिखेगी क्योंकि रंगोली में रंगों का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
कमल के फूल वाली रंगोली
टीचर को ट्रेडिशनल चीजें पसंद हैं तो उन्हें इंप्रेस करने के लिए इस तरह की डिजाइन को रंगोली में बना सकती हैं। मां सरस्वती की वीणा औरकमल के फूल के साथ किताब को बनाएं। लेकिन ध्यान रहे कि शुभलाभ और ऊं जैसे चिह्न को स्कूल के जमीन पर ना बनाएं। नहीं तो पैर लगने का डर रहेगा।
क्रिएटिव रंगोली डिजाइन
रंगोली की डिजाइन में लोग फूल-पत्ती की कल्पना ज्यादा करते हैं लेकिन हटके डिजाइन बनानी है तो आप इस तरह से किताबों की बिल्डिंग और ब्लॉक्स बनाकर उन्हें रंगों से भरें। बीच में अक्षर लिखकर इस रंगोली को भरा-पूरा बनाकर तैयार करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.