यूपी में एमबीबीएस फीस बढ़ने से नीट यूजी अभ्यर्थियों की डॉक्टरी की पढ़ाई का बजट काफी बढ़ गया है। हेरिटेज मेडिकल कॉलेज की फीस प्रतिवर्ष 1321000 से बढ़कर सीधे 1800000 हो गई है ।
किस प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कितनी फीस (2025 से तुलना करते हुए)
कॉलेज | 2025 सलाना फीस | 2026 सालाना फीस
हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, वाराणसी | 13,21,000 | 18,00,000
केडी मथुरा | 12,80,000 | 16,25,000
डॉ. केएनएस (मायो), बाराबंकी | 11,21,000 | 15,10,000
वेंकटेश्वरा अमरोहा | 11,00,000 | 15,00,000
प्रसाद लखनऊ | 11,00,000 | 14,60,000
कृष्णा मोहन, मथुरा | 11,73,000 | 15,25,000
सरस्वती हापुड़ | 11,21,000 | 14,62,000
यूनाइटेड प्रयागराज | 11,90,000 | 14,53,000
अजय संघाल, शामली | 14,00,000 | 16,74,000
श्री सिद्धि विनायक, संभल | 14,14,000 | 16,73,000
एसकेएस मथुरा | 12,14,000 | 14,60,000
सरस्वती उन्नाव | 11,59,000 | 13,75,000
नेशनल कैपिटल रीजन (MSY) | 12,19,000 | 14,31,000
रामा हापुड़ | 13,90,000 | 15,10,000
श्री गोरक्षनाथ, गोरखपुर | 14,40,000 | 16,10,000
शारदा यूनिवर्सिटी (SOMS), नोएडा | 15,23,000 | 16,25,000
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज | 16,72,000 | 17,62,000
रामा कानपुर | 15,19,000 | 16,00,000
सुभार्थी मेडिकल कॉलेज, मेरठ | 14,22,000 | 14,95,000
हिंद सीतापुर | 12,92,000 | 13,60,000
वरुण अर्जुन | 14,52,000 | 15,60,000)
बीएस कुशवाहा | 14,00,000 | 16,00,000
जीएस मेडिकल कॉलेज, हापुड़ | 14,42,000 | 15,10,000
नारायणा कानपुर | 12,14,000 | 14,50,000 |
इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रिसर्च, लखनऊ – 1875000 | 2335000
नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और उनकी फीस:
इस सत्र से चार नए प्राइवेट कॉलेज भी शामिल हुए हैं, जिनमें से तीन की फीस का डिटेल्स:
– राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज: फीस 15 लाख रुपये प्रति वर्ष।
– फूलन सिंह एफएस (FS) यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद: फीस 15,99,000 प्रति वर्ष।
– सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ: फीस 15,99,000 प्रति वर्ष।
यूपी नीट यूजी 2026 मेरिट लिस्ट में कुल 31653 उम्मीदवारों को जगह
स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया की शुरू हो गई है। इस मेरिट सूची में कुल 31653 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया 7वीं रैंक पाने वाले आर्यन दुबे (ARYAN DUBEY) 710 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर हैं।
मुकाबला बेहद कड़ा होगा, कटऑफ ऊपर जाने के आसार
लिस्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि नीट यूजी में 600 या इससे ऊपर वाले लिस्ट में 846 उम्मीदवार है। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जैसे KGMU लखनऊ, RML लखनऊ, GSVM कानपुर) की सीटों के लिए इस बार भी मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2026
यूपी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि: 02 सितंबर, 2026 (शाम 05:00 बजे से) से 05 सितंबर, 2026 (शाम 05:00 बजे तक)।
सीट आवंटन परिणाम घोषित करने की तिथि: 07 सितंबर, 2026।
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि: 08 सितंबर, 2026 से 14 सितंबर, 2026 तक।
15000 से ज्यादा सीटें
उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के लिए एमबीबीएस और बीडीएस की कुल 15265 सीटें काउंसलिंग के लिए उपलब्ध हैं। एमबीबीएस की 13000 से ज्यादा सीटें हैं। 4615 सरकारी सीटें और 10650 प्राइवेट सीटें हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.