1,948 पदों पर निकली भर्ती
गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, गांधीनगर ने 1,948 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
– उम्मीदवार 12वीं पास होना अनिवार्य है।
– महिला हेल्थ कार्यकर्ता का बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ (एएनएम) कोर्स पास होना जरुरी है।
– गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
– इसके साथ ही, गुजरात सिविल सेवा नियमों के अनुसार कंप्यूटर का जानकारी होना चाहिए।
– उम्मीदवार को गुजराती और हिंदी या दोनों भाषाओं में एक्सपर्ट होना जरुरी है।
आयु सीमा
– इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की एज न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 40 साल होना अनिवार्य है।
– आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस) और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भरना पड़ेगा। सामान्य कैटेगरी वालों को 100 रुपए और सेवा शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन/पूर्व सैनिक)- नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया और सैलरी
गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती पाने के लिए रिटन एग्जाम के बेसिस पर सिलेक्शन करेंगे। उम्मीदवारों को हर महीना 26,000 रुपए दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
– कुल अंक- 200
– ड्यूरेशन- 3 घंटे
– निगेटिव मार्किंग – हर एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विषय मार्क्स
सामान्य जागरुकता एवं सामान्य ज्ञान 35
गुजराती व्याकरण 20
अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण 20
सामान्य गणित एवं तर्कशक्ति 25
नौकरी से संबंधित तकनीकी ज्ञान 100
कुल अंक 200
इस तरह से करें आवेदन
– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जरुर जाएं।
– आवेदन करने के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
– बेसिक डिटेल्स दर्ज करें लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
– इसके बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
– अब फीस भरकर फॉर्म जमा करें।
– इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.