- जीमेल बग के कारण एंड्रॉयड डिवाइस पर स्क्रीन फ्लिकर हो रही है।
- ईमेल खोलने पर स्क्रीन ब्लैंक या टेक्स्ट गायब हो जाने की समस्या।
- सैमसंग टैबलेट और फोल्डेबल फोन यूजर्स इस बग से अधिक प्रभावित।
- ऑटो-रोटेट या एंड्रॉयड वेबव्यू को अपडेट करने से मिल सकती है राहत।
Gmail Bug: अगर जीमेल ओपन करने के बाद आपके डिवाइस की स्क्रीन फ्लिकर करने लगती है या स्क्रीन ब्लैंक हो जाती है तो आप इस दिक्कत को फेस करने वाले अकेले नहीं है. इन दिनों जीमेल में आए बग के कारण ईमेल पढ़ना मुश्किल हो गया है. एंड्रॉयड डिवाइसेस पर यह दिक्कत ज्यादा परेशान कर रही है. यूजर्स का कहना है कि बग के कारण स्क्रीन फ्लिकरिंग, टेक्स्ट गायब होने या पूरी स्क्रीन ही ब्लैंक होने जाने जैसे इश्यू आ रहे हैं. पिछले 4-5 दिन से बग के चलते जीमेल यूजर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यूजर कर रहे हैं ये शिकायतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीमेल के इस बग के आगे कोई भी तरीका काम नहीं कर रहा है. एक यूजर ने गूगल सपोर्ट फोरम पर लिखा कि जब मैं ईमेल ओपन करने की कोशिश कर रहा हूं तो स्क्रीन फ्लिकर होने लगती है और ईमेल नहीं पढ़ा जा रहा. मैंने फोर्स स्टॉप, कैश क्लियर और टैबलेट को रिस्टार्ट करके भी देख लिया. यहां तक कि अपडेट करने के बाद भी यह इश्यू ठीक नहीं हो रहा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि जब मैं टैबलेट पर ईमेल ओपन कर रहा हूं तो स्क्रीन ब्लैंक हो रही है. फोन पर ऐसी दिक्कत नहीं आ रही.
सैमसंग के डिवाइसेस ज्यादा प्रभावित
जीमेल में आए बग के कारण सैमसंग के डिवाइसेस ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग टैबलेट और Galaxy Z Fold 3 समेत कुछ फोल्डेबल फोन यूज करने वाले यूजर्स को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू के कारण यह परेशानी आ रही है. गूगल को इसकी जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई स्टेटमेंट और इश्यू का फिक्स नहीं आया है.
अफेक्टेड यूजर्स आजमा सकते हैं ये तरीके
अभी तक गूगल की तरफ से इस इश्यू को ठीक नहीं किया गया है. लेकिन अगर आप ईमेल पढ़ना चाहते हैं तो कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं. पहला तरीका अपने डिवाइस को पोर्ट्रेट मोड से लैंडस्कैप में स्विच करें और फिर से पोर्ट्रेट मोड में चले जाएं. ऐसा ऑटो-रोटेट फीचर इनेबल कर भी किया जा सकता है. इस फीचर को इनेबल करने के बाद अपने डिवाइस को दोनों मोड में करके देखें. इसके अलावा आप एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू के cache क्लियर करें और इसे अपडेट कर लें. बताया जा रहा है कि इसी कारण यह बग प्रॉब्लम क्रिएट कर रहा है.
ये भी पढ़ें-
Google I/O 2026: AI Search से Ask YouTube तक, ये रहीं इवेंट की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.