सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. आजकल वायरल होने का नया ट्रेंड लोगों ने खोज निकाला है और वो है मेट्रो में अजीब तरह की हरकतें करो या डांस करो और वायरल हो जाओ. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहने मेट्रो में अजीब तरह का डांस करती दिखाई दे रही है. उसका डांस, डांस कम और उछल कूद ज्यादा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस लड़की के मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं.
मेट्रो में अजीब तरह का डांस करती दिखी लड़की
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहने मेट्रो में सफर कर रही होती है, तभी उसके अंदर का रील का कीड़ा जागता है और वो अचानक रेस्ट मोड से एक्टिव मोड में आ जाती है. दीवानी मैं दीवानी गाने पर लड़की ऐसा डांस करती है कि कोच में बाकी यात्री उसकी हालत देखकर हैरान रह जाते हैं. वो समझ नहीं पाते हैं कि दीदी डांस कर रही हैं या फिर उन्हें दौरा पड़ा है.
फर्श पर जमकर मचाई उछल कूद
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की गाने की धुन और थाप को पीछे छोड़ आगे निकल जाती है और मेट्रो फर्श पर उछल कूद करते हुए कभी नीचे बैठ जाती है तो कभी खड़े होकर अजीब से स्टेप्स करने लगती है. वीडियो देखकर लोगों का भी दिमाग घूम गया है कि लड़की डांस कर रही है या फिर मजाक. वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
यूजर्स बोले, इतना कॉन्फिडेंस पढ़ाई में दिखाना था
वीडियो को anushka_sister31 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेट्रो में इन लोगों की वजह से अच्छा टाइम पास हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों की वजह से ही मेट्रो बदनाम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतना कॉन्फिडेंस दीदी पढ़ाई में दिखाती तो आज मेट्रो में डांस नहीं करना पड़ता.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.