- Hindi News
- Business
- Gautam Adani Net Worth Vs Mukesh Ambani; Asia Richest Billionaire Rankings List 2026
- कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर (करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे। उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर (करीब 8.42 लाख करोड़ रुपए) है।
इलॉन मस्क ब्लूमबर्ग की लिस्ट में टॉप पर हैं। गौतम अडाणी 19वें और मुकेश अंबानी 20वें नंबर पर हैं।

इस साल अडाणी की संपत्ति 8.1 अरब डॉलर बढ़ी
साल 2026 की शुरुआत से अब तक दोनों कारोबारियों की संपत्ति में विपरीत रुझान देखने को मिला है-
- गौतम अडाणी: इस साल इनकी संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर यानी 75.11 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी ने इनकी नेटवर्थ को बड़ा बूस्ट दिया है।
- मुकेश अंबानी: इनकी संपत्ति में इस साल 16.9 अरब डॉलर यानी 1.57 लाख करोड़ रुपए की गिरावट हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव इसकी मुख्य वजह रही।
एक दिन में अडाणी की संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ी
शेयर बाजार के पिछले कारोबारी सत्र में जहां सेंसेक्स में 123 अंकों की गिरावट रही, वहीं अडाणी ग्रुप के शेयर बढ़े। महज एक दिन में गौतम अडाणी की वेल्थ में 3.56 अरब डॉलर यानी 33.01 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।
इसी उछाल ने उन्हें मुकेश अंबानी से आगे निकलने में मदद की। हालांकि, अंबानी की संपत्ति में भी 7.67 करोड़ डॉलर यानी 71.14 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अडाणी की रफ्तार के सामने कम रही।

इलॉन मस्क दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इलॉन मस्क 656 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज (286 अरब डॉलर) दूसरे और जेफ बेजोस (269 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं। इस साल दुनिया के कई बड़े अमीर व्यक्तियों की संपत्ति घटी है, जिनमें बर्नार्ड अर्नाल्ट (44 अरब डॉलर का नुकसान), बिल गेट्स और वॉरेन बफेट जैसे नाम शामिल हैं।
ग्लोबल अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 में भारत के दो उद्योगपतियों का होना देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दिखाता है। अडाणी और अंबानी के बीच यह ‘नंबर वन’ की जंग काफी समय से चल रही है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदलती रहती है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और पोर्ट सेक्टर में अडाणी ग्रुप के विस्तार ने उनकी रैंकिंग सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है।

————-
ये खबर भी पढ़ें…
सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी

आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.13%) की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
